फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   market open

एक साथ खुलीं सभी दुकानें, बाजार में रौनक, दुकानदारों के खिले चेहरे

विज्ञापन
market open
सोमवार को एक साथ सभी दुकानों के खुलने से बाजार में रौनक देखने को मिली। करीब डेढ़ माह के बाद मिली छूट से आम लोगों को भी राहत मिली है। वहीं दुकानदारों ने भी खुशी जताई है। सोमवार को बदलाव के साथ बाजार खुले। कठुआ शहर में मोबाइल, इलेक्ट्रानिक, पंखे-कूलर, आटोमोबाइल शोरूम, सर्विस स्टेशन, कपड़े, रेडीमेड, जूतों की दुकानें, मनियारी, कॉस्मेटिक, आभूषण, क्रॉकरी, बर्तन, स्टेशनरी, फोटो स्टेट, गिफ्ट, फर्नीचर, हार्डवेयर, निर्माण सामग्री से जुड़ी दुकानों के खुलने से बाजार में दिनभर चहल-पहल रही। यात्री वाहनों में भी बड़ी संख्या में लोग सफर करते देखे गए।
विज्ञापन

दोपहर के समय तपिश होने के बावजूद बाजार में बड़ी संख्या में ग्राहक पहुंचे। दुकानदार मदन सिंह का कहना है कि महामारी के कारण उनका रोजगार काफी प्रभावित हुआ है। अब सभी दुकानें खुलने के बाद उम्मीद की जा सकती है कि नुकसान की जल्द भरपाई हो। हीरानगर में भी सोमवार को बाजार में रौनक देखने को मिली।
विज्ञापन

यात्री वाहनों की आवाजाही बढ़ने से बाजारों में लोगों की आवाजाही बढ़ी है। नए आदेश के तहत शाम 7 बजे तक दुकानें खुली रहीं। दुकानदारों ने कहा कि अब काम करने के लिए काफी समय मिला है। हालांकि बाजार में भीड़ बढ़ने पर पुलिसकर्मियों को कोरोना नियमों का पालन कराने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। हीरानगर में शराब की दुकान पर सबसे अधिक भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed