फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Made aware about AIDS by making a poster

पोस्टर बनाकर एड्स के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
Made aware about AIDS by making a poster
कठुआ। एचआईवी एड्स के बारे में समाज में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से राजकीय डिग्री कॉलेज में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कॉलेज की एनएसएस इकाई और रेड रिबन क्लब के सहयोग से एड्स के निवारक उपाय विषय पर आयोजित होने वाले पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में 25 से अधिक स्वयंसेवकों ने भाग लेकर अपने उकेरे गए चित्रों से बचाव की परिकल्पनाएं प्रस्तुत की।
विज्ञापन

कॉलेज की प्रभारी प्राचार्य प्रो. राज किरण शर्मा के संरक्षण में एवं एनएसएस के प्रोग्राम अधिकारी प्रो. मनमोहन सिंह, प्रो. रितु कुमार शर्मा और प्रो. नेहा बंद्राल की देखरेख में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता के दौरान निर्णायक मंडल में शामिल प्रो. रजनीश शर्मा एचओडी राजनीति विज्ञान, डॉ शमशेर सिंह एचओडी उर्दू और डोगरी विभाग से प्रो पूनम कुमारी ने प्रतिभागियों के द्वारा बनाए गए पोस्टरों का गहन अवलोकन करने के उपरांत साक्षी भाऊ को पहला, मोहित वर्मा दूसरा जबकि रितिका जसरोटिया और दीक्षा खजूरिया को संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्रदान किया। वहीं प्रतियोगिता में भाग लेने वाले अन्य स्वयंसेवकों को सहभागिता प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में प्रधानाचार्य ने सभी स्वयंसेवकों को अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से एड्स जागरूकता के लिए बनाए पोस्टर साझा करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि बंद कमरे में उनके द्वारा की गई इस गतिविधि से बहुत सीमित लोगों को इसकी जानकारी हुई है, अगर वह इसे सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचारित और प्रसारित करते हैं। तो समाज के एक बड़े वर्ग तक उनका संदेश जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed