फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Lower Cluster Zone dominates in Kabaddi

Kathua News: कबड्डी में लोअर क्लस्टर जोन का दबदबा

विज्ञापन
Lower Cluster Zone dominates in Kabaddi
जिले में इंटर जोन जिला स्तरीय टूर्नामेंट का आयोजन दूसरे दिन भी खेला गया। शनिवार को अंडर-19 आयु वर्ग में लड़कों और लड़कियों की विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन हुआ। इसमें प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के तहत अपर क्लस्टर जोन और लोअर क्लस्टर जोन के बीच कबड्डी का फाइनल मुकाबला करवाया गया। इसमें लड़कों और लड़कियों के दोनों मुकाबले लोअर क्लस्टर जोन ने अपने नाम कर लिए हैं। इसके अतिरिक्त लोअर क्लस्टर जोन में क्रिकेट का मुकाबला हीरानगर और मढ़ीन जोन के बीच खेला गया। इसमें हीरानगर जोन ने जीत दर्ज की। इसी तरह अपर क्लस्टर जोन में बिलावर और बसोहली के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें बिलावर की टीम ने जीत अपने नाम की है। युवा सेवा एवं खेल विभाग के गतिविधि प्रभारी प्रवीण सिंह लखनपुरिया ने बताया कि प्रतियोगिता के शेष फाइनल मुकाबला सोमवार को करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed