{"_id":"68cf13c0f7bcc9ae210b26d2","slug":"lowangs-team-won-the-competition-kathua-news-c-201-1-knt1006-124330-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: लोवांग की टीम ने जीती प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: लोवांग की टीम ने जीती प्रतियोगिता
विज्ञापन
बनी में पुलिस द्वारा आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को सम्मानित करते पुलिस अधिकारी
सिविक एक्शन प्रोग्राम के अंतर्गत थाना बनी में शनिवार को वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिला पुलिस की ओर से कराई गई इस प्रतियोगिता में कुल आठ टीमों ने हिस्सा लिया। टूर्नामेंट का उद्घाटन डीएसपी ऑपरेशन आमीन ने किया। पहला मुकाबला भरमोता टीम और बनी टीम के बीच खेला गया। कड़े संघर्ष के बाद भरमोता की टीम ने 2–1 से जीत दर्ज की।
एक दिन की इस प्रतियोगिता में फाइनल मुकाबले में लोवांग टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजय हासिल की। टीम के खिलाड़ी आसिफ ने पूरे मैच में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर अपनी टीम को जीत दिलाई। फाइनल के बाद सभी आठ टीमों को वॉलीबॉल किट वितरित की गई, जबकि विजेता टीम को प्रशंसा पत्र और विशेष वॉलीबॉल किट देकर सम्मानित किया गया। थाना प्रभारी बनी सुरिंदर रैना ने कहा कि टूर्नामेंट का उद्देश्य युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित कर उन्हें नशे जैसी बुराइयों से दूर रखना है। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा।
वहीं, विजेता टीम के कप्तान मोहम्मद आसिफ ने पुलिस का आभार जताते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियां दूरदराज़ पहाड़ी और ग्रामीण इलाकों में भी आयोजित की जानी चाहिए ताकि युवाओं और पुलिस के बीच बेहतर संबंध स्थापित हों।