{"_id":"6849d942110436d20c07f55b","slug":"low-mobile-network-in-lower-village-kathua-news-c-201-1-knt1006-120927-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: मोबाइल नेटवर्क से नहीं जुड़ सका धार डूगनु लोअर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: मोबाइल नेटवर्क से नहीं जुड़ सका धार डूगनु लोअर
Thu, 12 Jun 2025 01:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Thu, 12 Jun 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
धार डूगनु लोअर इलाके में एक ऊंचे स्थान पर चढ़कर मोबाइल सिग्नल ढूंढता एक व्यक्ति।
बिलावर। उपमंडल के लोअर धार डूगनु इलाका मोबाइल नेटवर्क से नहीं जुड़ सका है। इस कारण वहां के लोग पिछले लंबे समय से मोबाइल सिग्नल के लिए तरस रहे हैं। कई जरूरी सेवाओं से वंचित इन क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों ने संचार सेवा उपलब्ध कराने की मांग की है।
मोबाइल कंपनियों ने धार डूगनु अपर इलाके के कुंड गांव में केवल एक मोबाइल टावर लगाया लेकिन इसकी सेवा का दायरा (रेंज) सीमित है। इसकी वजह से दूरदराज के इलाके के लोगों को मोबाइल सिग्नल नहीं मिल पा रहे हैं।
पंचायत के वार्ड पांच सेरी और वार्ड छह से सटे अन्य गांवों में मोबाइल सिग्नल की कमी है। इस कारण वहां रहने वाले लोग अपने कई कार्य नहीं करवा पा रहे हैं।
विज्ञापन
स्थानीय निवासी सतपाल शर्मा, रत्नचंद, दर्शनो देवी, संजीव आदि ग्रामीणों ने बताया कि यह संचार तंत्र का युग है। इसके बावजूद धार डूगनु लोअर के क्षेत्र में संचार सुविधा न मिलने पर पिछड़ेपन का आभास हो रहा है।
यहां के लोगों को निजी या सरकारी मोबाइल कंपनियों की ओर से मोबाइल सिग्नल की सुविधा नहीं मिल पा रही है। लोगों ने बताया कि क्षेत्र में कई विद्यार्थी हैं जो कॉलेजों या विश्वविद्यालयों में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। अगर उन विद्यार्थियों को कोई ऑनलाइन जानकारी चाहिए तो इंटरनेट के लिए उन्हें परेशान होना पड़ता है।
यह समस्या सुलझाने के लिए आसपास के गांवों के लोगों ने सरकार से लोअर धार डूगनु पंचायत के सेरी इलाके में मोबाइल टावर स्थापित करने की मांग की है ताकि इस क्षेत्र के लोग भी संचार जैसी मूलभूत सेवा से जुड़ सकें।
समस्या संज्ञान में आई है। इलाके में मोबाइल टावर लगाने के लिए मोबाइल कंपनियों को पत्र भेजा जाएगा। - सुरेंद्र सिंह, तहसीलदार, बिलावर।