फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Lord Shri Ram is the soul of India: Anurag

भगवान श्रीराम भारत की आत्मा : अनुराग

Fri, 26 Dec 2025 01:53 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Fri, 26 Dec 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Lord Shri Ram is the soul of India: Anurag
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। समाज में एकता को मजबूत करने के उद्देश्य से जिले में विभिन्न स्थानों पर हिंदू सम्मेलनों का आयोजन किया गया। इस दौरान जहां संत समाज से लोगों को मार्गदर्शन मिला। वहीं मुख्य वक्ताओं ने समाज से एकजुट होने आह्वान किया।
जखबड़ गांव में आयोजित हिंदू सम्मेलन में संत समाज की ओर से आए मनोहर लाल शास्त्री ने कहा कि हिन्दू समाज को अपने अस्तित्व और सुरक्षा के लिए जागना ही होगा। यह तभी संभव है जब हम समाज में भेदभाव को खत्म करने के लिए जातियों से ऊपर उठकर सोचेंगे।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक अनुराग ने कहा कि प्रभु श्रीराम के रामराज्य में जातिवाद का कोई स्थान नहीं था। श्रीराम ने सबरी का जूठा बैर स्वीकार किया और निषादराज को गले लगाया। जातिवाद का जहर मुगलों और अंग्रेजों के आक्रमणों से फैला है जिसे अब समाप्त करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरु तेगबहादुर जी के बलिदान को भी याद किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पिछले 100 वर्षों से व्यक्ति निर्माण के माध्यम से राष्ट्र निर्माण की साधना कर रहा है। संगठन में ही शक्ति है और इसी से समाज सशक्त बनेगा।



इसी तरह शहर के वार्ड 10, रेडियो स्टेशन मार्ग, जंगलोट, लखनपुर, कीड़िया गंडयाल, सावन चक और चक देसा सिंह में हिंदू सम्मेलनों का आयोजन किया गया। सम्मेलन के अंत में अच्छे कार्य करने वालों और मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन भारत माता की आरती के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed