फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Local Youth Oppose the Decision of Municipal Committee

Kathua News: स्थानीय युवा व नगर परिषद आमने-सामने, पुलिस को पहुंचना पड़ा

विज्ञापन
Local Youth Oppose the Decision of Municipal Committee
- शहर में घूमने वाले पशुओं को रात को उठाने की कार्रवाई का विरोध
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। शहर में घूमने वाले पशुओं की समस्या का निदान करने के लिए नगर परिषद ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। शुक्रवार देर रात से शुरू हुई कार्रवाई के दौरान हालांकि स्थानीय युवाओं और नगर परिषद आमने-सामने हो गए। हालात से निपटने के लिए पुलिस को भी मौके पर पहुंचना पड़ा।
परिषद के अधिकारी ने इसे प्रशासन के आदेश पर की जाने वाली कार्रवाई बताया है। नगर परिषद की कार्रवाई का विरोध करने वालों में शामिल अभितेष शर्मा ने कहा कि पहले भी परिषद इस तरह की कार्रवाई कर चुकी है, जिसमें शहर से मवेशियों को उठाकर सुरक्षित स्थान पर भेजा गया है। लेकिन उससे पहले लोगों को इसकी सूचना दी जाती रही है। यह पहला मौका है कि जब रात के समय मवेशियों को इस तरह से भेजा जा रहा है। जिसका लोगों को पता ही नहीं है।
विज्ञापन

वहीं, जिन पशुओं को उठाया जा रहा है, क्या उनके मालिकों को कोई नोटिस दिया गया है। अगर इस तरह रात के समय चुपचाप मवेशियों को शहर से हटाया जाता है तो आने वाले दिनों में मवेशी तस्कर भी सरकारी कार्रवाई बताकर शहर में पशुओं को उठाने लगेंगे। जिसका वह विरोध करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं इस मौके पर नगर परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमित शर्मा ने कहा कि शहर में आम लोगों को पशुओं की समस्या से निजात दिलाने के लिए उक्त कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है। जिला प्रशासन से मिली मंजूरी के बाद मवेशियों को गोशाला पहुंचाया जा रहा है। जिसमें एक दर्जन के करीब मवेशियों को मढ़ीन गोशाला भेजा जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed