फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Local people demonstrated by blocking the link road

लिंक मार्ग जाम कर स्थानीय लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
Local people demonstrated by blocking the link road
आवासीय क्षेत्र से गुजरने वाले लिंक मार्ग से बड़े वाहनों की आवाजाही बंद करवाए जाने की मांग को लेकर - फोटो : KATHUA
कठुआ। लखनपुर कस्बा लिंक मार्ग पर बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों के कारण पेश आ रही समस्या प्रशासन की अकर्मण्यता के कारण स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। मंगलवार को दर्जनों लोगों ने लिंक मार्ग को अवरुद्ध कर प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी कि अगर जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो, वे बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे। जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। प्रदर्शन में शामिल यूथ फेडरेशन के अध्यक्ष सनी शर्मा ने कहा कि उन्होंने कुछ दिनों पहले प्रदर्शन कर प्रशासन से दो दिनों में समस्या का समाधान करने की मांग की थी, लेकिन प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिस कारण उन्हें मजबूरन आज एक बार फिर प्रदर्शन करना पड़ा। उन्होंने कहा कहा कि जब से टोल प्लाजा लखनपुर में लगा है तब से तमाम वाहन चालक टोल टैक्स बचाने के लिए लखनपुर बसोहली मोड़ से लखनपुर कस्बा से होते हुए लखनपुर बस अड्डे से निकलते हैं। जिस कारण पिछले साल से लगातार इस सड़क पर जाम की स्थिति बनी रहती है। भारी संख्या में वाहनों की आवाजाही होने के कारण मोहल्ले के आम लोगों का अपने घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। क्योंकि दिन रात इस मार्ग से हजारों की तादाद में वाहन निकलते हैं। पिछले एक साल के दौरान रिहायशी इलाके से निकलने वाली सड़क पर कई दुर्घटनाएं भी हो चुकी है। संकरे मार्ग से निकलने के प्रयास में कई वाहनों की आपस में भिड़ंत भी हो गई। इसके बावजूद प्रशासन बेखबर सोया हुआ है। जिस कारण मजबूरन उन्हें प्रदर्शन करना पड़ा ताकि वह प्रशासन का ध्यान इस ओर आकर्षित कर सकें। प्रदर्शनकारियों में शामिल पंकज बक्शी ने कहा कि प्रशासन स्थानीय लोगों की इस समस्या को काफी हल्के में ले रहा है जबकि यह समस्या दिन प्रतिदिन प्रतिदिन विकराल होती जा रही है। तमाम वाहन अब इसी रास्ते का इस्तेमाल कर रहे हैं। जिसका असर सड़कों पर पड़ रहा है। बड़े मालवाहक वाहन टोल प्लाजा का टैक्स बचाने के लिए ही इस सड़क का उपयोग करते हैं। इससे उनकी सड़क भी खराब हो रही है। वाहन के कारण कई घंटों तक मार्ग जाम रहने से लोग परेशान हो रहे है। इससे हमेशा दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अब जल्द इस समस्या से निजात नहीं दिलाई गई तो उन्हें मजबूरन बड़ा आंदोलन करने पर मजबूर होना पड़ेगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इसके अलावा उन्होंने समस्या के निदान के लिए टोल प्लाजा को लखनपुर के पीछे नई टोल प्लाजा की इमारत में शिफ्ट करने और कठुआ के पंजीकृत वाहनों का टोल माफ किए जाने की मांग की। प्रदर्शन में सुरिंदर सिंह, मोहिंदर शर्मा, अंबिका दुबे, अरुण दुबे, लवली मेहरा, राजू सिंह, ज्ञान सिंह आदि भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed