{"_id":"68151c70d042266df90ca269","slug":"listened-to-the-problems-of-the-people-and-also-appealed-to-keep-the-bunkers-clean-kathua-news-c-201-1-knt1002-119798-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: सीमा पर तनावपूर्ण स्थिति, गांवों में लगातार पहुंच रहे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: सीमा पर तनावपूर्ण स्थिति, गांवों में लगातार पहुंच रहे अधिकारी
Sat, 03 May 2025 12:56 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sat, 03 May 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
सीमावर्ती इलाकों में ग्रामीणों से बात करते विधायक एडवोकेट विजय शर्मा। संवाद
- फोटो : kathua
लोगों की समस्याओं को सुना और बंकरों को साफ रखने की अपील की
हीरानगर। पहलगाम हमले के बाद सीमा पर बने तनाव के चलते प्रशासनिक अधिकारी लगातार सीमावर्ती इलाके का दौरा कर रहे हैं। एसडीएम फुलेल सिंह ने शुक्रवार को सीमावर्ती गांव चक चंगा, छन्न टांडा आदि गांव का दौरा कर लोगों से बातचीत की।
इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना और साथ ही बंकरों को साफ रखने की अपील की। इस दौरान लोगों ने सीमावर्ती इलाके में बिजली कटौती का मुद्दा उनके समक्ष रखा, जिस पर उन्होंने अधिकारियों को इस इलाके में नियमित रूप से बिजली उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने लोगों से बंकरों की स्थिति की जानकारी ली और अधिकारियों को गांव-गांव जाकर इसकी जानकारी जुटाने के निर्देश दिए। एसडीएम ने बताया कि सीमा से तीन किलोमीटर की दूरी में आने वाले सरकारी स्कूलों में बने बंकर भी साफ करवाए गए हैं। वहीं, हीरानगर के विधायक विजय शर्मा ने भी बोबिया और आसपास के गांवों का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया। संवाद