फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Light problem

13 दिनों से खराब पड़ा बिजली का ट्रांसफार्मर

विज्ञापन
Light problem
ट्रांसफार्मर खराब होने से पेश आ रही समस्या के बारे में जानकारी देते सांधरवासी, संवाद। - फोटो : KATHUA
बसोहली। उपमंडल की सांधर पंचायत के वार्ड 1 में बीते 13 दिनों से बिजली न होने से ग्रामीणों में रोष है। इसी कड़ी में रविवार को ग्रामीणों ने इकट्ठे होकर बिजली विभाग के खिलाफ गुस्सा जताया।
विज्ञापन

वार्ड के नागरिक अब्दुल जुबेर ने महिलाओं के साथ बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। महिलाओं ने बताया कि आज ट्रांसफार्मर को खराब हुए पूरे 13 दिन हो गए हैं, लेकिन बिजली विभाग में आज तक इसे बदलने के लिए कार्रवाई नहीं की है। बिजली न होने से बच्चों को पढ़ाई करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, लोगों के घरों में लगे इनवर्टर की शक्ति भी खत्म हो चुकी है। उन्होंने बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों व जिला प्रशासन से मांग की कि सोमवार तक उनके गांव में खराब पड़े ट्रांसफार्मर को बदला जाए, नहीं तो वे सड़कों पर उतर कर उग्र प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन

---------
करीब चार-पांच दिन पहले ट्रांसफार्मर खराब हुआ था, जिसके लिए बाकायदा विभाग के उच्च अधिकारियों को लिखा भी गया है, और बताया भी गया है। जब भी ट्रांसफार्मर आएगा, लगा दिया जाएगा। ट्रांसफार्मर में पहले भी खराबी आई थी, जिसे ठीक किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संजय शर्मा, फीडर मैनेजर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed