{"_id":"68489fabb9ac60c7880cd459","slug":"less-water-supply-in-hiranagar-kathua-kathua-news-c-201-1-knt1002-120910-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: पानी के लिए परेशान लोगों ने जल शक्ति विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: पानी के लिए परेशान लोगों ने जल शक्ति विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन
Wed, 11 Jun 2025 02:42 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Wed, 11 Jun 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
दोलियां जट्टा में जल शक्ति विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करतीं महिलाएं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हीरानगर। उपमंडल क्षेत्र के कई गांवों में जलसंकट गहराता जा रहा है। भीषण गर्मी की मार झेल रहे लोगों को जल संकट असहनीय होने लगा है। इसी कारण कई लोगों ने मंगलवार को जल शक्ति विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि अगर पेयजल आपूर्ति जल्द बहाल नहीं की गई तो वह सड़कों पर उतरेंगे।
दोलियां जट्टा में स्थानीय महिलाओं ने जल शक्ति विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सरकार हर घर नल से जल के दावे कर रही है लेकिन उन्हें चिलचिलाती धूप के बीच 44 डिग्री तापमान में दूर से पानी ढोना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पाइपलाइन बिछाने के नाम पर गांव की सभी गलियों और नालियों को तोड़ा गया लेकिन फिर भी नलों से पानी की बूंद नहीं टपकी।
वहीं, छप्पड़ मोड़ में भी लोगों ने नलकूप पर ताला लगाकर जल शक्ति विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। वहां के लोगों ने कहा कि उनके गांव में नियमित रूप से पानी की आपूर्ति नहीं की जा रही है, जिसकी वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत लोगों के घरों तक पानी पहुंचाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए गए। इसके बावजूद आम लोगों को तपती गर्मी में पीने के पानी के लिए भी तरसना पड़ रहा है। उन्हाेंने विभाग और सरकार से स्वच्छ पेयजल मुहैया कराने की मांग की है। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की भी चेतावनी दी गई है।