फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   leopord seen in bilawar

Kathua News: तेंदुए की दहशत, अंधेरा होने के बाद घरों से नहीं निकल रहे लोग

विज्ञापन
leopord seen in bilawar
तेंदुए की दस्तक के बारे में जानकारी देते नगर कमेटी वार्ड 2 के लोग ।स्रोत संवाद।
- बिलावर के वार्ड दो में तेंदुए की दस्तक से खौफ, दो दिन पहले एक कुत्ते को बनाया निशाना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। नगर कमेटी के वार्ड दो में आते मोहल्ला औवासीं में तेंदुए की दस्तक से लोग दहशत में हैं। लगातार तीन दिन से तेंदुआ जंगल से सटे घरों के आसपास दिखाई दे रहा है। उसने दो दिन पहले एक कुत्ते को अपना शिकार बनाया था। स्थानीय लोगों ने वन्य जीव विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।
नगर कमेटी वार्ड दो की पूर्व पार्षद नीता कुमारी, पशुपालक राजकुमार, अशोक कुमार दर्शनो देवी और पृथ्वी पाल सिंह ने बताया के बिलावर से सटे वार्ड दो में तेंदुए को पिछले दो दिनों से दिन के समय जंगल में देखा जा रहा है और तेंदुए की दस्तक से लोग बहुत डरे और सहमे हुए हैं। उन्होंने कहा कि वार्ड के ज्यादातर लोग पशुपालक हैं। वे भेड़ व बकरी पालन के सहारे अपनी जीविका चलाते हैं। अब उनके पशुओं पर तेंदुए का खतरा मंडरा रहा है। लोगों ने अंधेरा होने के बाद अपने घरों से निकलना छोड़ दिया है।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि तीन महीने पूर्व तेंदुए ने उनके वार्ड में तीन भेड़ों को शिकार बनाया था। लोगों ने यह भी बताया कि कई बार तेंदुआ दिन के समय जंगल मे जब गुर्राता है तो डर के मारे पशुपालक अपने पशुओं और भेड़ बकरियों को लेकर वापस अपने घरों की तरफ लौटने को मजबूर हो जाते हैं। लोगों ने वन्य जीव विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द तेंदुए को पकड़ने के लिए वन्य जीव विभाग की टीम इलाके का निरीक्षण करे ताकि लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट.....
मामला संज्ञान में आया है। जल्द ही वन्य जीव विभाग की टीम मौके पर जाकर निरीक्षण करेगी और तेंदुए से बचाव के लिए पशुपालकों को जागरूक किया जाएगा।
- जोहेब चौधरी, वाइल्ड लाइफ वार्डन कठुआ।

--------------------------
तीन माह पहले तीन मवेशियों को बनाया था शिकार

तीन महीने पूर्व भी इसी इलाके में तेंदुए ने दस्तक दी थी। इसके बाद वन्य जीव विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया था। सुकराला सड़क के आसपास, नगर कमेटी के वार्ड दो, ग्रामीण पंचायत के वार्ड चार और पांच में भी तेंदुआ अक्सर दिखाई देता है क्योंकि ज्यादातर इलाका जंगल से सटा हुआ है। लगभग तीन महीने पहले तेंदुए ने नगर कमेटी के वार्ड दो में तीन मवेशियों को अपना शिकार बनाया था। मामला संज्ञान में आने के बाद वन्य जीव विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी और लोगों को तेंदुए से बचाव के लिए जागरूक किया गया था। अब एक बार फिर इलाके में तेंदुए की दस्तक से पशुपालक खौफ में है। कई बार तेंदुए को बिलावर कस्बे से वार्ड दो को जोड़ने वाले रास्ते में भी देखा गया है और तेंदुए के डर से लोगों ने जंगल वाले रास्ते से आवागमन करना छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed