{"_id":"6161ebba8ebc3e25d50cf5a4","slug":"leopard-and-bear-fear-kathua-news-jmu245450050","type":"story","status":"publish","title_hn":"भालू के हमले में एक बुरी तरह से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भालू के हमले में एक बुरी तरह से घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। बनी सब डिवीजन के दूरदराज इलाके में बकरवाल समुदाय का एक व्यक्ति भालू ने हमले से घायल हो गया है।
घटना शनिवार सुबह हुई जब समुदाय के लोगों ने रौलका के नजदीक डेरा डाला था। सुबह डेरे से कुछ दूरी पर उन्होंने अपने मवेशियों को छोड़ दिया। जिनके साथ गए अब्दुल कदूस पुत्र हसन निवासी कडियाल कठुआ पर भालू ने हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। लहूलुहान अवस्था में घायल को बनी उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया गया।
घायल के रिश्तेदार ने बताया कि अब्दुल कदूस और उसका भाई जंगल की ओर ही थे कि इसी बीच भालू ने हमला कर दिया। चीखने की आवाज सुनकर अब्दुल कदूस के चचेरे भाई ने उसे घायल अवस्था में डेरे तक पहुंचाया। जहां से उसे बनी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ज्ञात रहे कि बीते महीने भी डुग्गन इलाके में भालू के हमले में एक महिला घायल हो गई थी।