{"_id":"6866e563dd217f19c70e1c90","slug":"langar-started-for-amarnath-pilgrims-in-palli-kathua-news-c-201-1-knt1008-121605-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: पल्ली में अमरनाथ यात्रियों के लिए लंगर शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: पल्ली में अमरनाथ यात्रियों के लिए लंगर शुरू
Fri, 04 Jul 2025 01:47 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Fri, 04 Jul 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
कठुआ। श्री अमरनाथ यात्रा के अवसर पर कठुआ के पल्ली में नि:शुल्क 14वें लंगर सेवा की शुरुआत की गई। यह लंगर जय श्री अमरनाथ बर्फानी सेवा मंडल के अध्यक्ष श्री श्री 108 महंत स्वामी जगदीश गिरी जी के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस अवसर पर कठुआ के विधायक डॉ. भारत भूषण ने लंगर का उद्घाटन किया। सेवा मंडल के अन्य सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
महंत स्वामी जगदीश गिरी जी ने जानकारी दी कि यह सेवा मंडल द्वारा आयोजित 14वां नि:शुल्क लंगर है। इससे पहले, वे लगातार 13 वर्षों तक यह लंगर दियानी (सांबा) के पास पला मोड़ पर आयोजित करते आ रहे थे, और इस बार पहली बार कठुआ जिले में इसे प्रारंभ किया गया है। विधायक डॉ. भारत भूषण ने सेवा मंडल के इस प्रयास की सराहना करते हुए महंत स्वामी जगदीश गिरी जी का आभार जताया कि उन्होंने इस पुण्य कार्य के लिए कठुआ को चुना। उन्होंने लंगर सेवा के सुचारु संचालन के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन भी दिया। संवाद