फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Langar started for Amarnath pilgrims at Mail Mor

Kathua News: अमरनाथ यात्रियों के लिए मेल मोड़ में शुरू हुआ लंगर

Thu, 26 Jun 2025 01:10 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Thu, 26 Jun 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Langar started for Amarnath pilgrims at Mail Mor
मेला मोड़ में अमरनाथ यात्रियों के लिए शुरू हुए लंगर में भोजन ग्रहण करते बच्चे। - संवाद - फोटो : kathua
एसडीएम फुलेल सिंह ने किया लंगर का उद्घाटन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हीरानगर। हाईवे पर मेला मोड़ के नजदीक स्थित जय मां वैष्णो मंदिर में श्री अमरनाथ यात्रियों के लिए लंगर शुरू हो गया है। हर वर्ष की तरह इस बार भी लंगर में यात्रियों के लिए हर व्यवस्था की गई है। लंगर का उद्घाटन एसडीएम फुलेल सिंह ने किया। इस मौके पर पूर्व एमएलसी सुभाष गुप्ता भी मौजूद रहे।

लंगर के संचालक का महंत इंद्र दास त्यागी ने बताया कि माता वैष्णो देवी के भक्तों के लिए यह लंगर पूरे साल चलता है। लेकिन श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान यहां विशेष लंगर का आयोजन किया जाता है, जिसमें यात्रियों के खान-पान से लेकर उनके आराम तक की व्यवस्था की जाती है। उन्होंने बताया कि प्रशासन की तरफ से उन्हें पूरा सहयोग दिया जाता है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पूर्व एमएलसी ने कहा कि हाईवे किनारे ये लंगर होने के कारण कई यात्रियों को इसकी सहूलियत मिलती है। यह लंगर काफी पुराना है और यहां यात्रियों की सेवा करने वाले लंगर समिति के सदस्यों की जितनी सराहना की जाए कम है। एसडीएम लंगर के संचालकों को प्रशासन की तरफ से हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed