{"_id":"68a3823efd14a4897a0b2fca","slug":"landslide-in-dhar-jhenkhar-caused-cracks-in-houses-eight-families-spent-the-night-in-the-forest-by-putting-tarpaulin-kathua-news-c-201-1-knt1006-123154-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: धार-झेंखर में भूस्खलन से घरों में आईं दरारें, आठ परिवारों ने जंगल में तिरपाल डालकर गुजारी रात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: धार-झेंखर में भूस्खलन से घरों में आईं दरारें, आठ परिवारों ने जंगल में तिरपाल डालकर गुजारी रात
Tue, 19 Aug 2025 01:12 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Tue, 19 Aug 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
धार डुगनू में गिरे मकान से सामान समेटते स्थानीय लोगजागरूक पाठक
कठुआ। जिले में लगातार बारिश से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। बसोहली उपमंडल की पंचायत धार-झेंखर के वार्ड चार में भूस्खलन से करीब 10 घरों पर खतरा मंडराने लगा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से उनके घरों को सुरक्षित बनाने के लिए प्रबंध किए जाने की मांग की है।
स्थानीय कुलदीर सिंह ने बताया कि बीती रात से शुरू हुए भूस्खलन से सबसे पहले अशोक सिंह व उनके घर के साथ लगने वाले चंडी माता के मंदिर में दरार आई। उसके कुछ देर बाद आसपास स्थित तीन और घरों में दरार आ गई। इससे वहां रहने वाले आठ परिवारों ने जंगल में तिरपाल डालकर जैसे-जैसे रात गुजारी है। उन्होंने बताया कि भूस्खलन के खतरे की जद में गांव के निदान चंद, रोमेश चंद, प्रेम चंद, प्रदीप सिंह, धरम सिंह, हाेशियार सिंह और सोहन सिंह के पक्के घर भी आ गए हैं। इनके घरों के आसपास जमीन भी धंस रही है। इन परिवारों के पास सिर ढंकने की भी जगह नहीं बची है। भूस्खलन प्रभावित लोगों ने प्रशासन और क्षेत्रीय विधायक से तुरंत मदद की गुहार लगाते हुए कहा कि उनके घरों को सुरक्षित करने के लिए तुरंत व्यवस्था की जाए। स्थानीय लोगों ने एडीसी बसोहली से मांग की वह खुद प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर वहां जायजा लें ताकि समय पर कदम उठाकर लोगों हो सकने वाले जान-माल के नुकसान से बचाया जा सके।