फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   lakhanpur toll plaja jammu kashmir

लखनपुर टोल प्लाजा के विरोध में हस्ताक्षर अभियान जारी

विज्ञापन
lakhanpur toll plaja jammu kashmir
नगरी में लखनपुर टोल प्लाजा के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान - फोटो : KATHUA
कठुआ। लखनपुर टोल प्लाजा के विरोध में ऑल पार्टी टोल प्लाजा संघर्ष कमेटी ने सोमवार को तहसील नगरी में हस्ताक्षर अभियान चलाया। नगरी कस्बे के मुख्य चौक पर कमेटी सदस्यों ने लोगों को लखनपुर टोल प्लाजा के नुकसान के बारे में आगाह करते हुए संघर्ष में समर्थन देने की अपील की। हस्ताक्षर अभियान में आठ सौ लोगों ने हस्ताक्षर कर समर्थन दिया। कमेटी सदस्य राबिन शर्मा ने कहा कि लखनपुर टोल प्लाजा से लोगों को होने वाले नुकसान के संदर्भ में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। लोगों का कमेटी को भरपूर सहयोग और समर्थन भी मिल रहा है। कहा कि लखनपुर टोल प्लाजा नियमों के विपरीत बनाया गया है। भाजपा की सरकार कानून के पालन करने की बात करती है लेकिन टोल प्लाजा के स्थापन में कानून व नियमों की धज्जियां उड़ाई गई हैं। इसका जवाब लोग समय आने पर देंगे। चेतावनी देते हुए कमेटी सदस्यों ने कहा कि सरकार को लखनपुर से टोल प्लाजा हटाने का फैसला जल्द लेना होगा।
विज्ञापन

कैंडल मार्च भी निकाला गया
कठुआ। देर शाम ऑल टोल प्लाजा संघर्ष कमेटी की ओर से नगर के शहीदी चौक में कैंडल मार्च भी निकाला गया। कैंडल मार्च के दौरान लखनपुर टोल प्लाजा को बंद करने के नारे भी लगाए गए। कांग्रेस नेता पंकज डोगरा ने कहा कि टोल प्लाजा को हटाने को लेकर किए जा रहे संघर्ष से आम जनता को जोड़ने के लिए कैंडल मार्च का आयोजन किया गया है। कमेटी अधिक से अधिक लोगों को संघर्ष में समर्थन की अपील करती है ताकि सरकार पर दबाव बढ़ाकर टोल प्लाजा को बंद करवाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed