{"_id":"6793e50e897df1978d041b3c","slug":"lakhanpur-police-free-44-cattles-from-smugglers-kathua-news-c-201-1-knt1006-116858-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: मवेशियों की तस्करी विफल, 22 पशुओं को करवाया मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: मवेशियों की तस्करी विफल, 22 पशुओं को करवाया मुक्त
विज्ञापन
कठुआ। लखनपुर पुलिस ने पशु तस्करी को विफल करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर तस्करी में प्रयुक्त वाहन को जब्त किया है, जबकि 22 मवेशियों को तस्करों के चंगुल से मुक्त करवाया गया।
जानकारी के अनुसार भोर में पंजाब की ओर से आ रहे ट्राले को प्रदेश के प्रवेशद्वार पर लगाए नाके पर तैनात पुलिस के जवानों ने शक के आधार पर रोका। पूछताछ में ट्राला चालक ने उसके वाहन में पशुओं का चारा लोड होने की बात कही। लेकिन पुलिस ने जब गहनता से वाहन जांच की तो पाया कि उसे मवेशियों की तस्करी के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने ट्राले को कीड़ियां गंडयाल स्थित गोशाला पहुंचाया। वहां पुलिस ने मवेशियों को आजाद किया।
पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त वाहन को जब्त करते हुए उसके चालक और सहयोगी को मवेशियों की तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया और मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद