फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Lahan and illegal liquor destroyed

लाहन और अवैध शराब को किया नष्ट

विज्ञापन
Lahan and illegal liquor destroyed
कठुआ। जिले में शराब की अवैध बिक्री को रोकने के लिए आबकारी विभाग की टीम ने चार अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी को अंजाम दिया। इस दौरान आबकारी टीम ने अवैध रूप से तैयार की गई 35 लीटर शराब के साथ 25 पाउच व 1300 किलो लाहन को बरामद किया।
विज्ञापन

आबकारी आयुक्त किशोर सिंह चिब के निर्देश पर गठित टीम में शामिल आबकारी इंस्पेक्टर अमित शर्मा, अरुण कुमार और रजी अहमद ने सहकर्मियों के साथ छटयाल, परसो चक, कंगड़याल और बरनोटी क्षेत्र में शराब के अवैध कारोबार को रोकने के लिए छापा मारा। इस दौरान टीम को 35 लीटर तैयार अवैध शराब के साथ 25 थैलियों में पैक शराब और 1300 किलोग्राम लाहन के साथ अवैध शराब का बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाला कच्चा माल बरामद किया। छापेमारी टीम ने लाहन और अवैध शराब को मौके पर ही नष्ट कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed