फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Kishanpur Cricket Club Beat Baba Cricket Club

Kathua News: बाबा क्रिकेट क्लब को हराकर अगले दौर में पहुंचा किशनपुर क्लब

विज्ञापन
Kishanpur Cricket Club Beat Baba Cricket Club
विकेट हासिल करने के बाद जश्न मनाते किशनपुर क्रिकेट क्लब के खिलाड़ी। स्रोत संवाद।
- किशनपुर प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन हुआ एक मुकाबला, वरुण मैन ऑफ द मैच घोषित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। उप मंडल मुख्यालय से सटे गांव किशनपुर में किशनपुर प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता जारी रही। दूसरे दिन किशनपुर क्रिकेट क्लब ने बाबा क्रिकेट क्लब बग्गू को आठ रनों से हराकर प्रतियोगिता के अगले दौर में जगह बनाई।
किशनपुर की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 12 ओवर के मैच के अंतिम ओवर में किशनपुर की टीम 82 रन पर सिमट गई। किशनपुर के बल्लेबाज वरुण ने सर्वाधिक 13 रन बनाए, वहीं रोहित ने नौ रनों का योगदान दिया। बाबा क्रिकेट क्लब के गेंदबाज इनायत और काके ने दो-दो विकेट हासिल किए। 83 रनों का पीछा करने उतरी बाबा क्रिकेट क्लब की टीम के बल्लेबाज किशनपुर के गेंदबाजों आगे अधिक समय तक टिक ना सके। लगातार विकेट गिरने का दौर जारी रहा और अंतिम ओवर में बाबा क्रिकेट क्लब की टीम लक्ष्य से आठ रन पीछे रह गई।
विज्ञापन

बाबा क्रिकेट क्लब की टीम केवल 74 रन ही बना सकी। किशनपुर की टीम ने मैच आठ रनों से जीत लिया और प्रतियोगिता के अगले दौर में जगह बना ली। किशनपुर के गेंदबाज वरुण, ध्रुव और सुमित ने दो-दो विकेट लिए। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले किशनपुर के खिलाड़ी वरुण को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। आयोजकों की ओर से वरुण को इनाम के तौर पर ट्रॉफी और 1000 रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed