फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   KGBV in Vani kathua

Kathua News: कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में भरे जाएंगे खाली पद

Wed, 11 Jun 2025 02:44 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Wed, 11 Jun 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
KGBV in Vani kathua
बनी ​में स्थित कस्तृरबा गांधी बालिका विद्यालय का भवन। 
कठुआ। शिक्षा विभाग ने पहाड़ी उपमंडल बनी स्थित बने दो कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) को 24 घंटों कार्यात्मक बनाने की कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए समग्र शिक्षा निदेशक ने जिला मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) को विद्यालयों में जरूरी संसाधन जुटाने के निर्देश दिए हैं। इनमें चहारदीवारी समेत रात्रि चौकीदार, वार्डन, लेखा सहायक, मुख्य रसोइया, सफाई कर्मचारी और चपरासी की नियुक्ति का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन


वर्ष 2009 में किराये के भवनों में शुरू हुए केजीबीवी बनी और मछेड़ी को अपनी इमारतें मिल चुकी हैं। इन विद्यालयों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक समुदायों और गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले परिवारों की लड़कियों को मुफ्त पढ़ाई के साथ ही छात्रावास की सुविधा भी उपलब्ध है।
विज्ञापन

इन दोनों विद्यालयों में 50-50 बालिकाओं को पांचवीं से लेकर आठवीं तक पढ़ाने की व्यवस्था की गई है। इसके बावजूद पिछले कई सालों से इन विद्यालयों में चहारदीवारी और छात्रावास को सुचारू बनाने के लिए कर्मचारियों की नियुक्ति नहीं हो सकी। ऐसे में यह विद्यालय सिर्फ डे बोर्डिंग स्कूल बनकर रह गए थे। इस कारण लक्षित लाभार्थी इनका फायदा नहीं उठा पा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बनी के विधायक डॉ. रामेश्वर सिंह ने जम्मू-कश्मीर के समग्र शिक्षा निदेशक से इन दोनों विद्यालयों को 24 घंटे सुचारू बनाने के लिए कहा।
इस पत्र में उन्होंने समग्र शिक्षा निदेशक से केजीबीवी मछेड़ी की 100 मीटर और केजीबीवी बनी में 45 मीटर लंबी चहारदीवारी के निर्माण सहित लड़कियों के छात्रावास को सुचारू बनाने के लिए जरूरी कर्मचारियों की नियुक्ति की मांग की थी। इसे शिक्षा विभाग ने मान लिया है। इसलिए सीईओ कठुआ को सभी संसाधन जल्द जुटाने का निर्देश दिया गया है।


शिक्षा विभाग से दोनों बालिका विद्यालयों को 24 घंटे कार्यात्मक बनाने के लिए कर्मचारियों की नियुक्ति का सुझाव दिया गया है। इसे शिक्षा विभाग ने मान लिया है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि दोनों विद्यालयों के उपयुक्त कर्मचारियों की नियुक्ति जल्द कर विद्यालयों को सुचारू बनाया जाएगा। -डॉ. रामेश्वर सिंह, विधायक, बनी।


बनी स्थित दोनों कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के लिए उपयुक्त कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए समग्र शिक्षा निदेशक से निर्देश मिल चुके हैं। इस प्रक्रिया को जल्द पूरा कर लिया जाएगा, ताकि विद्यालयों को 24 घंटे कार्यात्मक बनाया जा सके। -मंगत राम शर्मा, जिला मुख्य शिक्षा अधिकारी, कठुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed