फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Keedian - Gandiyal bridge work to begin soon

कीड़ियां-गंडियाल पुल का काम जल्द होगा शुरू

Sun, 01 May 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/कठुआ
ब्यूरो,अमर उजाला/कठुआ Updated Sun, 01 May 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
Keedian - Gandiyal bridge work to begin soon
अद्भुत पुल

158 करोड़ की लागत से बनने वाले कीड़ियां-गंडियाल पुल का निर्माण कार्य जल्द शुरू हो जाएगा। निर्माण के लिए टेंडरिंग प्रक्रिया पूरी हो गई है। पुल का शिलान्यास दस महीने पहले किया गया था।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार इस पुल के निर्माण की जिम्मेदारी एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन कंपनी को सौंपी गई है। बसोहली में बीते वर्ष दिसंबर में सफल टेंडरिंग प्रक्रिया के बाद अब जल्द निर्माण कार्य भी शुरू हो सकता है। 1210 मीटर लंबे कीड़ियां गंडियाल पुल को बनाने में 106 करोड़ की लागत आएगी।
विज्ञापन


गंडियाल की तरफ 2610 मीटर, जबकि कठुआ की तरफ 4780 मीटर की डबल लेन अप्रोच रोड बनेगी। अप्रोच रोड पर 29 करोड़ की राशि खर्च होगी। शेष राशि को निर्माण कार्य के दौरान मरम्मत सहित अन्य मद में खर्च किए जाने का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते वर्ष 26 जून को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सहित पीएमओ मंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने पुल का शिलान्यास करते हुए कीड़ियां और गंडियाल पंचायतों के साथ साथ पंजाब के दर्जनों गांव को कठुआ के साथ जोड़ने का वादा पूरा किया था। 158.84 करोड़ की लागत से रावी दरिया पर पुल बनने जा रहे इस पुल से न सिर्फ कीड़ियां और गंडियाल पंचायतों को लाभ होगा, बल्कि अंतरराज्यीय सड़क संपर्क बहाल होगा, जिसका सामरिक दृष्टि से बड़ा महत्व है।

शहर से सटे होने के बावजूद पिछड़े इलाके के लिए रावी पर बनने जा रहा कीड़ियां-गंडियाल पुल नायब तोहफे जैसा है। पुल बनने से पंजाब से सटी राज्य की कीड़ियां और गंडियाल पंचायतें जहां जिला मुख्यालय से सीधा जुड़ सकेंगी, वहीं रावी दरिया के इस पार पंजाब के दर्जनों गांवों की बड़ी आबादी को भी पंजाब का सीधा और छोटे फासले का सड़क संपर्क मिल सकेगा।

उल्लेखनीय है कि यहां रावी से सटे इलाके में जम्मू-कश्मीर और पंजाब के इलाके के लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। पुल परियोजना का काम शुरू होने से कठुआ के जराई, भागथली और आसपास के इलाकों में विकास की उम्मीदें हरिया उठी हैं। शहर के बिल्कुल नजदीक होने के बावजूद ग्रामीण इलाके में शहर जैसी सुविधाओं का अभाव था। अब माना जा रहा है कि पुल बनने के बाद इस इलाके का तेजी से विकास होगा।


भाजपा जिला अध्यक्ष प्रेम नाथ डोगरा ने बताया कि रावी दरिया पर बनने वाले इस महत्वाकांक्षी पुल से निश्चित रूप से लाभ मिलेगा। टेंडरिंग प्रक्रिया पूरी होने की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि अटल सेतु का समय से पूर्व निर्माण करने वाली एजेंसी को ही यह टेंडर मिला है जिससे पुल का कार्य गुणवत्ता के साथ और तेजी से पूरा होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed