फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Kathua: Three students went to bath in the Bhini river in Billawar drowned

Kathua News: बिलावर में भीनी दरिया में नहाने गए तीन छात्रों की डूबने से मौत, कल से थे लापता

Fri, 25 Nov 2022 03:10 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ/बिलावर
अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ/बिलावर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 25 Nov 2022 03:10 PM IST
सार

भीनी दरिया में नहाने गए तीन छात्रों की डूबने से मौत की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि तीनों छात्र गुरुवार से लापता थे। शुक्रवार को तीनों के शव दरिया से बरामद हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Kathua: Three students went to bath in the Bhini river in Billawar drowned
Bilawer - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 कठुआ जिले में भीनी दरिया में डूबने से एक ही मोहल्ले के तीन लड़कों की मौत हो गई। इनमें दो मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल बिलावर में पढ़ते थे, जबकि तीसरा युवक 12वीं पास था। बग्गन लोअर पंचायत के वार्ड-3 बड़ौला गांव के तीनों लड़कों की पहचान शीतल कुमार (18) पुत्र जीत कुमार (12वीं का छात्र) पंकज शर्मा (17) पुत्र रमेश चंद्र (11वीं का छात्र) और पंकज शर्मा (20) पुत्र रोशन लाल (12वीं पास) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


तीनों दोस्त थे। जहां लड़के डूबे उनके घर से दरिया करीब तीस किलोमीटर दूर पड़ता है। वीरवार सुबह दो छात्र स्कूल के लिए निकले थे, लेकिन शाम को घर नहीं लौटने पर परिवार वालों ने इनकी तलाश शुरू की। परिजनों ने इनके मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन मोबाइल बंद आ रहे थे।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह परिजन जब स्कूल पहुंचे तो पता चला कि वीरवार को दोनों विद्यार्थी स्कूल से गैरहाजिर थे। शुक्रवार की दोपहर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि भीनी दरिया के पास कुछ लड़कों के कपड़े, वर्दियां और बैग पड़े हैं। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम ने तलाशी अभियान शुरू कर तीनों के शव नदी से निकाले।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों की मौत की जानकारी पाकर अस्पताल पहुंचे परिजन रो-रोकर हाल बेहाल थे। तीन लड़कों की मौत से इलाके में मातम छा गया है। बिलावर थाने के प्रभारी सुनील शर्मा ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है।

प्रथम दृष्टया में नदी में नहाते समय लड़कों के डूबने से मौत हुई है। उप जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद तीनों शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिए गए हैं। मामले की जांच की जा रही है। 

पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की शुरू की जांच

बिलावर हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने वाले दो विद्यार्थियों और उनके एक दोस्त की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, अपने साथ कई सवाल छोड़ गई। भीनी दरिया के जिस हिस्से से तीनों के शव बरामद हुए हैं, उसके किनारे पुलिस को दो स्कूल बैग, दो मोबाइल और तीन जूतों के अलावा कपड़े भी बरामद हुए हैं।

सर्दियों के इस मौसम में तीनों का दरिया में नहाने जाना कई सवाल खड़े कर गया। पुलिस भी मामले को संदिग्ध देखते हुए फिलहाल सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर जांच कर रही है। वार्ड 3 के पंच विनोद कुमार और दो मृतक युवाओं के चाचा ने बताया कि मृतकों में से दो युवक चचेरे भाई थे।

उन्होंने कहा कि तीसरा युवक भी उसी मोहल्ले का निवासी था और बचपन से ही तीनों की दोस्ती थी। उन्होंने बताया कि वीरवार सुबह 11 बजे दोनों विद्यार्थी बिलावर की बैंक शाखा में मिले थे, पूछने पर विद्यार्थियों ने कहा कि वह बैंक संबंधित कामकाज से शाखा में पहुंचे हैं।

उन्होंने बताया कि जब देर शाम तक तीनों किशोर घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने सगे संबंधियों से संपर्क साधा लेकिन उनका कोई पता नहीं चल पाया क्योंकि तीनों के मोबाइल नंबर स्विच ऑफ आ रहे थे। उन्होंने कहा कि तीनों मृतकों के पिता दिल्ली और हिमाचल के डमटाल में दिहाड़ीदार काम करतें हैं, जो मौजूदा समय में घर पर मौजूद नहीं है। उन्हें हादसे की जानकारी दे दी गई है।

पुलिस और स्थानीय लोगों की कड़ी मशक्कत से निकाले गए शव

थाना प्रभारी बिलावर इंस्पेक्टर सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि इस संदर्भ में बिलावर पुलिस थाने में धारा 174 के तहत मामला दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि युवकों के शव को दरिया के गहरे पानी से कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया है।



करीब 25 फीट की गहराई में तीनों शव डूबे हुए थे, जिन्हें स्थानीय युवाओं और बिलावर पुलिस की टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर पानी से बाहर निकाला। अधिकारी ने बताया कि घटना स्थल पर विद्यार्थियों की वर्दियां जूते और कपड़े बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed