{"_id":"651c62b28451980daf02dc64","slug":"kathua-shorya-jagran-yatra-welcome-kathua-news-c-201-1-knt1006-3264-2023-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: शौर्य जागरण यात्रा का जगह-जगह स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: शौर्य जागरण यात्रा का जगह-जगह स्वागत
Wed, 04 Oct 2023 12:21 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Wed, 04 Oct 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
बलिदानियों, क्रांतिकारियों के शौर्य व संघर्ष से युवाओं को जागरूक करने के लिए हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। हिंदू समाज के वीर बलिदानियों और क्रांतिकारियों के शौर्य व उनके संघर्षों से युवा पीढ़ी को परिचित कराने के उद्देश्य से एक अक्टूबर से जिले में शुरू की गई शौर्य जागरण यात्रा मंगलवार को ग्रामीण क्षेत्रों में प्रवेश कर गई है। मंगलवार को चक देसा सिंह पंचायत के गांव मानके तालाब से निकली गई यात्रा अंधड़ के विभिन्न गांवों से होते हुए नगरी पहुंची, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने इसका स्वागत किया। इस मौके पर वक्ताओं ने लोगों को देश और धर्म के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया।
विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के सहयोग से आयोजित यात्रा ने सुबह मानके तालाब से प्रस्थान किया। इसके बाद चन्नग्रां, बडाला, शेरपुर और जखबड़ कल्याणपुर से होती हुई नगरी कस्बे में पहुंची। यहां लोगों ने जय श्रीराम और भारत माता का जयघोष कर स्वागत किया। नगरी मंडल की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर विहिप के जिला महामंत्री ने धर्म व राष्ट्र की रक्षा करने के लिए लोगों से एकजुट रहने पर जोर दिया।
बजरंग दल के जिला संयोजक राजन बजरंगी ने बताया कि पूरे दिन में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के सहयोग से शौर्य जागरण यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। आठ अक्टूबर तक चलने वाली इस यात्रा के दौरान कठुआ शहर के बाद अब ग्रामीण इलाकों में यात्रा निकाली जा रही है। नगरी में स्वागत समारोह के बाद यात्रा ऐरवां गांव पहुंचेगी, जहां विश्राम करेगी।