{"_id":"67b431de9ac6ae484a0a30e6","slug":"kathua-police-is-also-investigating-the-terrorist-angle-in-the-bilwar-murder-case-chief-minister-omar-abdull-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua: बिलावर हत्या मामले में आतंकी एंगल से भी जांच कर रही पुलिस, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जताया दुख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua: बिलावर हत्या मामले में आतंकी एंगल से भी जांच कर रही पुलिस, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जताया दुख
Tue, 18 Feb 2025 12:38 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ
अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Tue, 18 Feb 2025 12:38 PM IST
सार
बिलावर में दो लोगों की रहस्यमयी हत्या के मामले में पुलिस आतंकी और आपराधिक एंगल से जांच कर रही है, जबकि मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सभी पहलुओं पर जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर पुलिस
- फोटो : निकिता गुप्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बिलावर में दो लोगों की रहस्यमयी मौत पर गहरा दुख जताया है। साथ ही उन्होंने पुलिस को सभी पहलुओं पर जांच करने के आदेश दिए हैं। कहा है कि प्रारंभिक जानकारी से लगता है कि दोनों मृतकों की गला घोंटकर हत्या की गई है।
विज्ञापन
उधर, बिलावर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। आतंकी पहलू को भी नकारा नहीं जा सकता है। साथ ही आपराधिक एंगल को भी खंगाला जा रहा है। दरअसल, बिलावर के बाथरी गांव के नाले के पास पुलिस ने दो शवों को बरामद किया था।
विज्ञापन
मृतक 37 वर्षीय शमशेर और 45 वर्षीय रोशन लाल गांव कोहग के रहने वाले थे।वहीं, परिजनों का कहना है कि दोनों बीते शनिवार से कोहग से लगते कमाड नाले में तरड़ी की सब्जी निकालने के लिए गए हुए थे। जिसके बाद वे घर नहीं पहुंचे। रविवार को परिजनों को पुलिस से सूचना मिली थी कि दोनों के शव बाथरी गांव से मिले हैं। इसके बाद बिलावर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस मामले में आतंकी पहलू होने की संभावना की भी जांच की जा रही है। लेकिन अभी तक कुछ भी ठोस निकल कर सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
इस संबंध में मुख्यमंत्री ने एक्स पर लिखा कि कठुआ के बिलावर में दो लोगों की दुखद मौत से बहुत दुखी हूं। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके परिवारों के साथ हैं। मेरा कार्यालय स्थानीय विधायक के संपर्क में है और संबंधित अधिकारियों को इन मौतों के कारणों की जांच करने को कहा गया है।