फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua news, women empowerment news

Kathua News: महिलाओं की सशक्त आवाज बनीं कृषि सखी रिंपी देवी

Wed, 13 Aug 2025 01:15 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Wed, 13 Aug 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
kathua news, women empowerment news
अपने उत्पाद लेकर गांवों में पहुंची रिंपी देवी। स्रोत स्वयं
साल 2023 में बनीं महिला स्वयं सहायता समूह आदर्श की अध्यक्ष
विज्ञापन

मौजूदा समय में 10 महिलाओं के समूह को कर रही संचालित

कठुआ। हीरानगर उपमंडल की पंचायत ढल्ली की रिंपी देवी ने महिला सशक्तीकरण की दिशा में एक नया आयाम स्थापित किया है। रिंपी देवी साल 2023 में महिला स्वयं सहायता समूह आदर्श की अध्यक्ष बनीं। अब वह पंचायत की कृषि सखी हैं और 10 महिलाओं के समूह को संचालित कर रही हैं।
उनकी प्रेरणा से आसपास की पंचायतों की महिला किसान भी आत्मनिर्भरता की राह पर अग्रसर हो रही हैं। मौजूदा समय में रिंपी देवी का समूह मौसमी सब्जियों और फलों से अचार तैयार करता है। इसमें आम, लसूड़ा, ढेऊ, गर्गल, नींबू, बांस, कटहल और आंवला शामिल हैं। कृषि विभाग की ओर से प्रदान किए गए कठुआ खेती ब्रांड के तहत रिंपी देवी का समूह वाहन के माध्यम से उत्पादों की बिक्री करता है। यह वाहन जम्मू, उधमपुर, रियासी और सांबा में जाकर अचार और अन्य मूल्यवर्धित उत्पादों को प्रचारित करता है। हर सीजन में यह समूह 60 से 70 हजार रुपये तक की आमदनी करता है। इसके अलावा मशरूम उत्पादन में भी सक्रिय है जिससे उनकी आय और आत्मनिर्भरता में और वृद्धि हुई है।
विज्ञापन

स्नातक तक की शिक्षा ग्रहण करने वाली रिंपी देवी ने बताया कि विवाह से पूर्व साइबर कैफे भी चलाती थीं लेकिन ग्रामीण महिलाओं का सामाजिक और आर्थिक उत्थान उनका सपना था। लिहाजा वह राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन व अन्य संबंधित विभागों से जुड़ी। इसमें उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र और बागवानी विभाग से प्रशिक्षण लेकर सपनों को साकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------
रिंपी देवी जिस तरह से पिछले कुछ सालों में ही ग्रामीण परिवेश में रोजगार का सृजन कर महिलाओं को एक रास्ता दिखाया है। वह सराहनीय कदम है। इसके बल पर आज वह ग्रामीण महिला उद्यमिता की मिसाल बन चुकी हैं।


- शिवानी शर्मा, नोडल अधिकारी, महिला स्वयं सहायता समूह
कृषि विभाग कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed