{"_id":"68ed61ee4163ad5c790c039d","slug":"kathua-news-transport-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-125119-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: दियाला चक बिलावर सड़क पर यात्री बसों की आवाजाही से लोगों को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: दियाला चक बिलावर सड़क पर यात्री बसों की आवाजाही से लोगों को मिली राहत
Tue, 14 Oct 2025 02:02 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Tue, 14 Oct 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
- सन्याल पुल की क्षमता घटने पर बड़े मालवाहकों पर रहेगी रोक
- जल्द शुरू होगा नए पुल का काम
हीरानगर। दियाला चक बिलावर मार्ग पर यात्री बसों में सफर करने वाले लोगों के लिए राहत की खबर है। पिछले दिनों हुई बारिश से सन्याल पुल की एप्रोच का एक हिस्सा धंसने के बाद से इस रूट पर छोटे वाहनों को छोड़ सभी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई थी। इस दौरान बड़े यात्री वाहनों पर रोक से लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। मगर अब बड़े यात्री वाहनों की आवाजाही शुरू होने से यात्रियों को राहत मिली है जबकि बड़े मालवाहकों के लिए अभी भी रूट पर चलने पर रोक है।
जानकारी के अनुसार पुल की एप्रोच धंसने के अलावा इस पुराने पुल की बड़े मालवाहकों का वजन सहने की क्षमता कम होने की वजह से रोक लगाई गई है। फिलहाल यात्री वाहनों और हल्के मालवाहकों की आवाजाही हो रही है। जानकारी के अनुसार जल्द ही यहां नए पुल का निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा इसके बाद यह रूट सभी बड़े छोटे वाहनों के आवागमन के लिए सक्षम होगा।
पुल की एप्रोच की मरम्मत का कार्य जारी है और इस रूट पर बड़े यात्री वाहनों की आवाजाही खोल दी गई है। फिलहाल बड़े मालवाहकों पर 18 टन से अधिक का वजन ले जाने वाले वाहन शामिल है पर अभी भी आवागमन की रोक है। पुराने पुल पर बड़े मालवाहकों का वजन सहने की क्षमता घट गई है। जल्द नए पुल का निर्माण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
- धर्मवीर सिंह, एई बीआरओ