{"_id":"68eebb0ff2713e10150e8834","slug":"kathua-news-tournism-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-125144-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: पर्यटन को मिलेगा नया आयाम, सरथल और पनियालग में सुविधाओं का विस्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: पर्यटन को मिलेगा नया आयाम, सरथल और पनियालग में सुविधाओं का विस्तार
Wed, 15 Oct 2025 02:35 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Wed, 15 Oct 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
टीआरसी बनी
कठुआ। बनी सब डिवीजन में पर्यटन को बढ़ावा देने और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नई परियोजनाओं पर काम शुरू होने जा रहा है। मिनी खजियार पनियालग और सरथल के अलावा टीआरसी बनी में भी काम करवाया जाएगा।
मिनी खजियार के नाम से प्रसिद्ध बनी के पनियालग में 29.20 लाख की लागत से एक बहुउद्देश्यीय परियोजना शुरू की गई है। इस परियोजना में एक सुंदर तालाब का विकास, मैदान का समतलीकरण, एक शेल्टर शेड (छायादार विश्राम स्थल) और सार्वजनिक शौचालय का निर्माण शामिल है। यह कार्य न केवल स्थानीय लोगों के लिए उपयोगी होगा, बल्कि पर्यटकों को आकर्षित करने में भी सहायक रहेगा। घने देवदार के जंगलों से घिरा घास का गलीचेदार मैदान स्थानीय लोगों के लिए लंबे समय से आकर्षण रहा है। सुविधाओं के विस्तार से यहां पर्यटकों के पहुंचने की संभावना बढ़ेगी। संवाद