{"_id":"694ee3429edac2b79a0cf02a","slug":"kathua-news-taicowando-championship-kathua-news-c-201-1-knt1006-127634-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप शुरू, डीसी ने किया उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप शुरू, डीसी ने किया उद्घाटन
Sat, 27 Dec 2025 01:04 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sat, 27 Dec 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
ताइकवांडो प्रतियोगिता में अपना हुनर दिखाते प्रतिभागीसंवाद
- फोटो : फतेपुर मातिन में घटना के बाद मौके पर पड़ी बाइक
कठुआ। जिला खेल स्टेडियम के इनडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2025-26 का शुभारंभ हो गया है। शुक्रवार को प्रतियोगिता का उद्घाटन डीसी राजेश शर्मा ने किया। इस मौके पर अतुल पांगोत्रा ने विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
आयोजकों ने बताया कि इस चैंपियनशिप में जिले के विभिन्न स्कूलों और क्लबों से लगभग 150 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जिन्होंने अनुशासन, कौशल और प्रतिस्पर्धी भावना का शानदार प्रदर्शन किया। आयोजन का उद्देश्य ताइक्वांडो को जमीनी स्तर पर बढ़ावा देना और उभरती प्रतिभाओं को प्रतिस्पर्धी मंच प्रदान करना है। इस चैंपियनशिप के पदक विजेता खिलाड़ी आगामी 28वीं जम्मू-कश्मीर यूटी ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2025 में जिला कठुआ का प्रतिनिधित्व करेंगे।
इस मौके पर डीसी राजेश शर्मा ने आयोजकों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी और युवाओं को खेलों में भागीदारी के लिए प्रेरित करने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक क्षमता ही नहीं बढ़ाते, बल्कि चरित्र निर्माण, अनुशासन और समग्र विकास में भी अहम भूमिका निभाते हैं। चैंपियनशिप का आयोजन जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में सचिव अमित कुमार बडकुलिया के नेतृत्व में किया जा रहा है। आयोजन को सफल बनाने में पुष्प ठाकुर, पंकज सपोलिया और विशेष ठाकुर का सक्रिय सहयोग रहा।