फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua news, sports news

Kathua News: उधमपुर ने जीता अंतर जिला डिवीजन स्तरीय अंडर-14 बालिका खो-खो टूर्नामेंट

Fri, 10 Oct 2025 01:45 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Fri, 10 Oct 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
kathua news, sports news
कठुआ के जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में खो खो के मुकाबले संवाद
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में जारी संभाग स्तरीय प्रतियोगिताओं का समापन
विज्ञापन




कठुआ। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में जारी लड़कियाें की संभाग स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में अंडर-14 आयु वर्ग में उधमपुर की टीम ने खिताब अपने नाम कर लिया है। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में कठुआ की टीम को तालमेल और रणनीति के दम पर एक पारी और 1 अंक से हराया। इसके साथ ही गत 4 अक्तूबर को अंडर-17 वर्ग से शुरू हुई प्रतियोगिता का समापन हो गया है।

वीरवार को सुबह दिन का पहला सेमीफाइनल उधमपुर और जम्मू के बीच हुआ। इसमें उधमपुर ने 1 अंक और एक पारी से जीत हासिल की। दूसरा सेमीफाइनल में जिला कठुआ ने जिला पूंछ को 9 अंकों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। समापन समारोह में जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी कठुआ सुनील सिंह सम्ब्याल ने विजेता ट्रॉफी जिला उधमपुर को और उपविजेता ट्रॉफी जिला कठुआ को प्रदान की। जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी ने बताया कि युवा सेवाएं एवं खेल विभाग कठुआ की ओर से आयोजित अंतर जिला डिवीजन स्तरीय अंडर-14 बालिका खो-खो टूर्नामेंट का यह तीसरा और अंतिम चरण था जिसमें विभिन्न जिलों की टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed