{"_id":"68cc694b7fd3cfab7504aa7d","slug":"kathua-news-sports-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-124236-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: खो-खो, कबड्डी, वॉलीबॉल, क्रिकेट, बैडमिंटन, शतरंज और कुश्ती मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: खो-खो, कबड्डी, वॉलीबॉल, क्रिकेट, बैडमिंटन, शतरंज और कुश्ती मुकाबले
Fri, 19 Sep 2025 01:49 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Fri, 19 Sep 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
कठुआ में आयोजित मुकाबलेसंवाद
इंटर-जोन जिला स्तरीय अंडर-19 टूर्नामेंट का शुभारंभ
कठुआ। संभाग में भारी बारिश के कारण स्थगित खेल गतिविधियां फिर शुरू हो गई हैं। वीरवार को अंडर-19 बालक एवं बालिकाओं के लिए इंटर जोन जिला स्तरीय अंडर-19 टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। पहले दिन खो-खो, कबड्डी, वॉलीबॉल, क्रिकेट, बैडमिंटन, शतरंज और कुश्ती मुकाबले करवाए गए।
युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से आयोजित यह प्रतियोगिता कठुआ स्पोर्ट्स स्टेडियम, नाज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बिलावर और हीरानगर स्पोर्ट्स स्टेडियम सहित विभिन्न स्थलों पर करवाई गई। विभाग के गतिविधि प्रभारी प्रवीण सिंह लखनपुरिया ने बताया कि अपर जोन क्लस्टर में हुए कबड्डी मुकाबले में बिलावर ने मल्हार जोन को 13 अंकों से हराया। खो-खो के मुकाबले में भड्डू ने बसोहली जोन को 11 अंकों से पराजित किया। वॉलीबॉल में बसोहली ने मल्हार जोन को 2–1 सेट से मात दी है। लोअर जोन क्लस्टर में खेले जाने वाले वॉलीबॉल के मुकाबले में जोन सल्लन ने जोन मढ़ीन को हराया। कबड्डी में जोन कठुआ ने जोन हीरानगर को पराजित किया जबकि खो-खो में सल्लन ने कठुआ जोन को हराया।