{"_id":"688679c43a00e205da0299ca","slug":"kathua-news-sanitation-worker-news-strike-end-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-122336-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: 28 दिन बाद सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म, हटने लगा कचरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: 28 दिन बाद सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म, हटने लगा कचरा
Mon, 28 Jul 2025 12:41 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Mon, 28 Jul 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
कठुआ में हड़ताल खत्म होने के बाद मुखर्जी चौक में सफाई का काम हुआ शुरू। संवाद
- फोटो : सरयू में बाढ़।
मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद काम पर लौटे सफाई कर्मचारी
कठुआ सहित जिले की अन्य म्यूनिसिपल कमेटी में भी सफाई शुरू
कठुआ। पिछले 28 दिनों से जारी हड़ताल को सफाई कर्मचारियों ने वापस ले लिया है। रविवार को हड़ताल से लौटे सफाई कर्मचारियों ने शहर में जगह-जगह लगे कचरे को हटाने का काम शुरू कर दिया है। सुबह से जगह-जगह से कचरे को हटाए जाने से लोगों ने राहत की सांस ली है।
सफाई कर्मचारी यूनियन के अशोक कुमार ने बताया कि गत दिवस श्रीनगर में प्रधान सचिव मनदीप कौर और मुख्यमंत्री के सलाहकार के साथ हुई बैठक के बाद उन्होंने हड़ताल को वापस ले लिया है। उन्होंने बताया कि उन्हें सरकार से आश्वासन मिला है कि मंगलवार के बाद उनकी मांगों को पूरा करने के कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद कठुआ सहित जिले की अन्य म्यूनिसिपल कमेटी में भी सफाई का काम शुरू कर दिया है।
उन्होंने बताया कि पिछले 28 दिनों से सफाई न होने के कारण जगह-जगह कचरे का अंबार लगा हुआ है। इसे सुबह से कर्मचारी लगातार हटाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन भारी मात्रा में जमा करना एक दिन में नहीं हटाया जा सकता है। इसे हटाने में एक-दो दिन का समय लगेगा। फिलहाल पहले शहर के प्रमुख स्थानों पर पर ही फोकस किया जा रहा है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
रोज 40 टन कचरा होता था एकत्रित
पिछले 28 दिनों से चली आ रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण प्रतिदिन करीब 40 टन तक कचरा एकत्रित होता था। उमस से भरी इस गर्मी के मौसम में इस कचरे में होने वाली सड़न लोगों को परेशान कर रही थी। रविवार को हड़ताल खत्म होने के साथ सफाई शुरू हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सफाई कर्मचारियों की हड़ताल अगर और लंबी होती तो इससे बीमारियां फैलने का खतरा हो सकता था।-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
हड़ताल खत्म होने के बाद शहर में नियमित सफाई का काम शुरू हो गया है। सफाई कर्मचारियों ने शहर के प्रमुख स्थानों पर लगे कचरे के ढेर को हटा लिया है। अब गलियों में लगे कचरे को हटाने के लिए कार्रवाई शुरू की जाएगी। इसमें दो से तीन दिन का समय लग जाएगा।
- अमित शर्मा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद कठुआ
विज्ञापन
कठुआ सहित जिले की अन्य म्यूनिसिपल कमेटी में भी सफाई शुरू
कठुआ। पिछले 28 दिनों से जारी हड़ताल को सफाई कर्मचारियों ने वापस ले लिया है। रविवार को हड़ताल से लौटे सफाई कर्मचारियों ने शहर में जगह-जगह लगे कचरे को हटाने का काम शुरू कर दिया है। सुबह से जगह-जगह से कचरे को हटाए जाने से लोगों ने राहत की सांस ली है।
सफाई कर्मचारी यूनियन के अशोक कुमार ने बताया कि गत दिवस श्रीनगर में प्रधान सचिव मनदीप कौर और मुख्यमंत्री के सलाहकार के साथ हुई बैठक के बाद उन्होंने हड़ताल को वापस ले लिया है। उन्होंने बताया कि उन्हें सरकार से आश्वासन मिला है कि मंगलवार के बाद उनकी मांगों को पूरा करने के कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद कठुआ सहित जिले की अन्य म्यूनिसिपल कमेटी में भी सफाई का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पिछले 28 दिनों से सफाई न होने के कारण जगह-जगह कचरे का अंबार लगा हुआ है। इसे सुबह से कर्मचारी लगातार हटाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन भारी मात्रा में जमा करना एक दिन में नहीं हटाया जा सकता है। इसे हटाने में एक-दो दिन का समय लगेगा। फिलहाल पहले शहर के प्रमुख स्थानों पर पर ही फोकस किया जा रहा है।
विज्ञापन
रोज 40 टन कचरा होता था एकत्रित
पिछले 28 दिनों से चली आ रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण प्रतिदिन करीब 40 टन तक कचरा एकत्रित होता था। उमस से भरी इस गर्मी के मौसम में इस कचरे में होने वाली सड़न लोगों को परेशान कर रही थी। रविवार को हड़ताल खत्म होने के साथ सफाई शुरू हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सफाई कर्मचारियों की हड़ताल अगर और लंबी होती तो इससे बीमारियां फैलने का खतरा हो सकता था।