फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua news, road damage news, people protest news

Kathua News: सड़क की बदहाली पर ग्रामीणों ने जताया रोष

Thu, 24 Jul 2025 01:27 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Thu, 24 Jul 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
kathua news, road damage news, people protest news
ऐरवां सक्ता चक खस्ताहाल सड़क पर माहीचक के पास प्रदर्शन करते लोग। संवादजागरूक पाठक
गांव की मस्जिद के पास लोगों ने प्रशासन की अनदेखी को ठहराया जिम्मेदार, सड़क बनाने की मांग की
विज्ञापन

कठुआ। ऐरवां-सक्ता चक पर माही चक के पास सड़क की बदहाली पर लोगों ने कड़ा रोष जताया है। बुधवार को गांव की मस्जिद के पास लोगों ने प्रशासन की अनदेखी के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों ने सड़क की समस्या का समाधान करने की मांग की।
कुलभूषण मेहता ने बताया कि ऐरवां तीर्थ स्थल को हाईवे से जाेड़ने वाली इस छह किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण दो साल पहले किया गया था। इसमें माही चक गांव से गुजरने वाले सड़क पर हमेशा से जलभराव की समस्या रही है। सड़क के साथ बहने वाली कूहल की सफाई न होने से उसका पानी सड़क पर ही बहता रहता है। इसने गांव से गुजरने वाली सड़क के एक किलोमीटर हिस्से को तबाह कर दिया है।
विज्ञापन

इस समस्या के बारे में कई बार संबंधित विभाग को जानकारी दी है। इसके अलावा क्षेत्र के दौरे पर आए डीसी को सड़क की समस्या से अवगत करवाया जा चुका है। मगर अभी तक कोई कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने बताया कि बरसात के इस मौसम में तो सड़क नहर का रूप ले चुकी है। टूटी-फूटी सड़क पर अब दोपहिया वाहन चलाना खतरे से खाली नहीं। रात के समय यदि कोई बीमार हो जाए तो उसे अस्पताल पहुंचाना मुश्किल है। लोगों ने सड़क की दशा को सुधारने की मांग की है। प्रदर्शन में मास्टर रुकुमदीन, लियाकत अली, बरकत अली, सांझी राम, सैफ अली, याकूब हुसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed