{"_id":"68e80ef8141d363c170269e8","slug":"kathua-news-road-damage-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-124993-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: फिंतर-बिलावर सड़क पर गड्ढों से मिलेगी राहत, शुरू हुआ मरम्मत कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: फिंतर-बिलावर सड़क पर गड्ढों से मिलेगी राहत, शुरू हुआ मरम्मत कार्य
Fri, 10 Oct 2025 01:07 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Fri, 10 Oct 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
बिलावर। फिंतर से बिलावर कस्बे को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर लंबे समय से बने गहरे गड्ढों के कारण वाहन चालकों और आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अब इन समस्याओं से निजात मिलने की उम्मीद है, क्योंकि लोक निर्माण विभाग ने इस 7 किलोमीटर लंबी सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है।
इस सड़क पर सफर करने वाले लोगों को अब हिचकोले नहीं खाने पड़ेंगे। विभाग के कनिष्ठ अभियंता मोहम्मद रजाक ने बताया कि सरकार की ओर से सड़क की मरम्मत के लिए लगभग 38 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने बताया कि वीरवार को गड्ढों में कंकर भरने का कार्य शुरू कर दिया गया है, जिससे सड़क की सतह को समतल किया जा सके। इसके बाद 11 अक्टूबर से तारकोल बिछाने का कार्य आरंभ किया जाएगा, जिससे सड़क की मजबूती और टिकाऊपन सुनिश्चित हो सके। स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि यह सड़क न केवल फिंतर और बिलावर को जोड़ती है बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए भी एक महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता था और मरीजों, विद्यार्थियों तथा दैनिक यात्रियों को भारी असुविधा होती थी। मरम्मत कार्य के पूरा होने से न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि क्षेत्रीय विकास को भी गति मिलेगी।