{"_id":"68eeb44a1b241c844a089935","slug":"kathua-news-road-accident-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-125161-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क हादसा, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क हादसा, दो घायल
Wed, 15 Oct 2025 02:06 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Wed, 15 Oct 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
कठुआ। राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित कालीबाड़ी के समीप हुए सड़क हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मंगलवार को हादसा उस समय हुआ जब एक मोटरसाइकिल को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।
घायलों की पहचान 65 वर्षीय सुदर्शन कुमार पुत्र प्रकाश चंद गोविंदसर और 75 वर्षीय बलवंत राज पुत्र साधु राम निवासी शहीदी चौक कठुआ के रूप में हुई है। दोनों को सिर और शरीर के अंदरूनी हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
लोगों ने बताया कि हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और घायल अवस्था में दोनों को निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद भी अज्ञात वाहन की पहचान नहीं हो सकी है। संवाद