{"_id":"68e81a7239ecb218e7038ba5","slug":"kathua-news-religious-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-124978-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: भंडारे में लोगों ने प्रसाद किया ग्रहण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: भंडारे में लोगों ने प्रसाद किया ग्रहण
Fri, 10 Oct 2025 01:56 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Fri, 10 Oct 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
बिलावर। उपमंडल मुख्यालय से सटे किशनपुर गांव में वीरवार को वार्षिक भंडारे का आयोजन किया गया। समाज सुधार रामलीला क्लब परिसर में आयोजित किए गए भंडारे में गांव के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।
रामलीला क्लब के सदस्यों ने बताया कि पिछले कई वर्षों से रामलीला क्लब की ओर से रामलीला के समापन के बाद विशाल भंडारा करवाया जाता है। उन्होंने बताया कि लगभग 72 वर्ष पुरानी प्रथा को निभाते हुए इस वर्ष भी विशाल भंडारा आयोजित किया गया है। रामलीला क्लब परिसर में क्लब के सदस्यों की ओर से भजन संकीर्तन का भी आयोजन किया गया। दोपहर 12 बजे सबसे पहले कन्या पूजन किया गया जिसके बाद भगवान श्री राम और भगवान हनुमान को भोग लगाया गया। दोपहर 1:30 बजे भंडारा आमजन के लिए खोल दिया गया जो देर शाम तक जारी था। इस मौके पर स्थानीय गांव वासियों के साथ-साथ आसपास से सटे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान श्री राम का गुणगान किया। संवाद