फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua news, railway station road news, youth protest news

Kathua News: रेलवे स्टेशन रोड की खस्ताहालत को लेकर युवाओं ने किया प्रदर्शन

Sun, 27 Jul 2025 01:06 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sun, 27 Jul 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
kathua news, railway station road news, youth protest news
गोविंदसर रेलवे मार्ग की खस्ताहालत को लेकर प्रदर्शन करते लोग। संवाद - फोटो : mathura
हाईवे से कठुआ रेलवे स्टेशन को जोड़ता है रोड, सड़क की दशा सुधारने की उठाई मांग
विज्ञापन

कठुआ। हाईवे से कठुआ रेलवे स्टेशन को जोड़ने वाले खस्ताहाल रेलवे रोड को लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। शनिवार को युवाओं ने नारेबाजी कर रोष जताया।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कठुआ शहर की महत्वपूर्ण सड़क की दशा को सुधारने के लिए जल्द कदम नहीं उठाया गया तो वह लोग कड़ा रुख अख्तियार करेंगे। शिवसेना डोगरा फ्रंट के नेता अनिल पांडेय ने कहा कि एक लाख की आबादी वाले शहर को रेलवे स्टेशन तक ले जाने वाली सबसे महत्वपूर्ण सड़क के प्रति प्रशासन का रवैया बहुत निराशाजनक है। इस कारण दो साल से स्थानीय लोगों के साथ आने जाने वाले लोग भी परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र के बीच गुजरने वाली सड़क के प्रति यहां स्थापित इकाइयां भी गंभीर नहीं हैं। बरसात के इस मौसम में टूटी हुई सड़क पर जमा होने वाले कीचड़ के कारण समस्या और बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहनलाल ने कहा कि सड़क व इसके आसपास फैली ज्यादातर गंदगी फैक्टि्रयों के कारण है। उन्होंने कहा कि यहां चलने वाली चंद इकाइयों को छोड़ अन्य सिर्फ इस इलाके का दोहन करने का काम कर रही हैं। उन्हें यहां की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है।

उन्होंने बताया कि सड़क के साथ लगने वाला नाला जगह-जगह बंद है। इससे निकलने वाला पानी न केवल गंदगी का कारण बनता है बल्कि इससे सड़क पर जगह-जगह गड्ढे़ बन गए हैं। प्रदर्शनकारियों ने इसके खिलाफ सड़क पर उतरने की चेतावनी दी है। प्रदर्शन में दर्शन शर्मा, अशरफ अली, कैलाश चंद, बजरंगी लाल, गुरदयाल, अमित कुमार शर्मा, फारुख अन्सारी, नितिन कुमार, अमित भंडारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed