{"_id":"68f2a484e95cf650ec0258f1","slug":"kathua-news-protest-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-125261-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: अनुबंधित कर्मचारियों का धरना, नियमितीकरण और प्रोजेक्ट शेड्यूल रेट लागू करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: अनुबंधित कर्मचारियों का धरना, नियमितीकरण और प्रोजेक्ट शेड्यूल रेट लागू करने की मांग
Sat, 18 Oct 2025 01:48 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sat, 18 Oct 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
कठुआ। एनएचपीसी सेवा-2 परियोजना से जुड़े अनुबंधित कर्मचारियों हड़ताल जारी है। शुक्रवार को माश्का स्थित एनएचसीसी के गेट के बाहर धरना-प्रदर्शन कर कर्मचारियों ने नियमितीकरण और उड़ी-1 परियोजना के अनुरूप प्रोजेक्ट शेड्यूल रेट (पीसीआर) लागू करने की मांग दोहराई।
धरने का नेतृत्व कर रहे सेवा-2 अनुबंधित वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष गणेश दत्तने कहा कि वह लंबे समय से परियोजना में कार्यरत हैं, लेकिन अभी तक उन्हें नियमित नहीं किया गया है। साथ ही, उन्हें हीसीआर के अनुसार वेतन और सुविधाएं भी नहीं मिल रही हैं, जो अन्य परियोजनाओं जैसे उड़ी-1 में लागू हैं। उन्होंने प्रबंधन से अपील की है कि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाए और उन्हें न्यायसंगत अधिकार प्रदान किए जाएं। धरना स्थल पर कर्मचारियों ने बैनर और पोस्टर के माध्यम से अपनी मांगों को उजागर किया और कहा कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। संवाद