{"_id":"68f1598359c4b316220eb283","slug":"kathua-news-protest-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-125221-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: अनुबंधित कर्मचारियों की हड़ताल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: अनुबंधित कर्मचारियों की हड़ताल जारी
Fri, 17 Oct 2025 02:15 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Fri, 17 Oct 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
कठुआ। एनएचपीसी के अनुबंधित कर्मचारियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। माश्का में हड़ताल पर बैठे दर्जनों अनुबंधित कर्मचारियों ने नारेबाजी कर एनएचपीसी पर उनके साथ भेदभाव किए जाने का आरोप लगाया और नारेबाजी की।
धरना प्रदर्शन कर रहे अनुबंधित कर्मचारियों ने कहा कि प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर जारी एनएचपीसी की योजनाओं में अपनी सेवा देने वाले अनुबंधित कर्मचारियों को अलग-अलग मानदेय का दिया जाना अन्यायपूर्ण है। इसका वह तब तक विरोध करेंगे। जब तक उन्हें भी उड़ी-1 प्रोजेक्ट के रेट से मानदेय नहीं दिया जाता है। उनका कहना था कि अनुबंधित कर्मियों के साथ होने वाले इस भेदभाव के मुद्दे को बसोहली के विधायक दर्शन सिंह ने जम्मू कश्मीर की विधानसभा में भी उठाया है लेकिन इसके बाद भी उन्हें उनका हक नही मिला है। हड़ताली कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों को एनएचसी नहीं मानती है, तब तक उनकी यह हड़ताल इसी तरह से जारी रहेगी। संवाद