{"_id":"651f0fcc546e4921ef099ab7","slug":"kathua-news-kathua-news-c-201-1-knt1007-3330-2023-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: डेंगू के 17 नए मामले आए, कुल मरीजों का आंकड़ा 200 पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: डेंगू के 17 नए मामले आए, कुल मरीजों का आंकड़ा 200 पार
Fri, 06 Oct 2023 05:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Fri, 06 Oct 2023 05:00 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या 200 का आंकड़ा पार कर गई है। वीरवार को शहर व साथ लगते इलाकों में कुल 17 नए मामले सामने आए। इससे जिला में अब तक पॉजिटिव पाए गए डेंगू मरीजों की संख्या 212 पहुंच गई। बता दें, जिला कठुआ में डेंगू रोजाना नया रिकॉर्ड बना रहा है। गत वर्ष के मुकाबले इस वर्ष 32 मामले ज्यादा आ चुके हैं। ऐसा तब संभव हुआ है जब स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू के मामले आने से पहले ही लोगों को जागरूक करना शुरू कर दिया था।
स्वास्थ्य विभाग के अनुमान के मुताबिक डेंगू के मामलों की संख्या सौ से भी कम रहने का अनुमान था। लेकिन अक्तूबर के पहले सप्ताह से मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। वहीं, मौसम विभाग के पूर्वानुमान ने भी स्वास्थ्य विभाग को चिंता में डाल दिया है। बारिश होने तक मौसम में तेजी से ठंडक नहीं आने वाली और अभी बारिश के लिए कुछ दिन इंतजार करना पड़ सकता है। इसलिए, आने वाले दिनों में डेंगू मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी की संभावना प्रबल है। वहीं, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश मगोत्रा का कहना है कि नगर परिषद ने वीरवार को वार्ड 2, 4, 10 और 11 में फॉगिंग करवाई। जबकि, स्वास्थ्य विभाग की 6 टीमों ने सकता चक, पडियारी, बराल, पल्लन बस स्टॉप और बिलावर में जागरूकता अभियान चलाया। इसके अलावा, टीमों ने उक्त क्षेत्रों में एंटी लारवा दवा का छिड़काव भी किया।