फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua news

Kathua News: बनी, लोहाई, मल्हार समेत दूरदराज के क्षेत्रों के स्कूलों में 4 दिन में भरे जाएंगे लेक्चरर के पद

Sun, 01 Oct 2023 05:30 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sun, 01 Oct 2023 05:30 AM IST
विज्ञापन
kathua news
-पहाड़ी इलाकों के विद्यार्थियों का बर्फबारी से पहले पाठ्यकम्र होगा पूरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिला के पहाड़ी क्षेत्र बनी, लोहाई, मल्हार तहसीलों समेत अन्य दूरदराज के क्षेत्रों में पड़ने वाले विद्यार्थियों को बर्फबारी से पहले ही पाठ्यक्रम पूरा करने में मदद मिलने जा रही है। विद्यार्थियों का पाठ्यक्रम पूरा करवाने के लिए आगामी 4 दिनों में लेक्चरर के खाली पड़े पदों को कलस्टर रिसोर्स को-ऑर्डिनेटर टेकओवर करेंगे। स्कूल शिक्षा विभाग ने इसके लिए प्राथमिक प्रक्रिया पूरी कर ली है। विभागीय उच्चाधिकारियों के मुताबिक बुधवार तक सभी खाली पदों को भरने की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी और कलस्टर रिसोर्स को-ऑर्डिनेटर बच्चों को बर्फबारी से पहले ही पाठ्यक्रम पूरा करवाने का काम शुरु करेंगे।
बता दें, पब्लिक वेलफेयर फोरम कठुआ के पदाधिकारियों ने स्कूल शिक्षा विभाग के निदेशक अशोक कुमार शर्मा के समक्ष उक्त मुद्दा उठाया था। इसके बाद मुख्य शिक्षा अधिकारी को निदेशक ने निर्देश दिए और त्वरित कार्रवाई करते हुए शिक्षा विभाग ने रिक्त पड़े पदों को भरने की प्रक्रिया शुरु कर दी। इसकी पुष्टि मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रकाश लाल थापा ने की है।फोरम के चेयरमैन एवं प्लस-टू लेक्चरर फोरम के पूर्व अध्यक्ष अमर नाथ ठाकुर ने बताया कि मांग पत्र में निदेशक अशोक कुमार शर्मा को दूरदराज क्षेत्रों के स्कूलों में लेक्चरर की भारी कमी के बारे अवगत करवाया था। इसमें बताया गया था कि पहाड़ी इलाकों में सर्दी के मौसम से छुट्टियां पड़ जाएंगी। उससे पहले बच्चों को पढ़ाई करवाने के लिए तत्काल इन स्कूलों में लेक्चरर की कमी दूर की जानी चाहिए ताकि बचे 2-3 महीनों में विद्यार्थी पढ़ाई कर सकें। उन्होंने बताया कि हायर सेकेंडरी स्कूल मल्हार में केवल 3 लेक्चरर हैं और 9 पद रिक्त हैं। इसके अलावा, हायर सेकेंडरी स्कूल मछेड़ी में 3 पदों पर लेक्चरर हैं और 12 पद खाली पड़े हैं। हायर सेकेंडरी स्कूल भटोडी में केवल 4 लेक्चरर हैं जबकि सात पद रिक्त पड़े हैं। हायर सेकेंडरी स्कूल बड़नोटा और लवांग में 6-6 पद रिक्त हैं। हायर सेेकेंडरी स्कूल लोकरका और हायर सेकेंडरी स्कूल टप्पर में 5-5 पद भरे हैं और 6-6 रिक्त हैं। हायर सेकेंडरी स्कूल दुलांगल में भी 2 लेक्चरर की कमी है।
विज्ञापन

कई स्कूलों में एक ही शिक्षक के सहारे चल रहे स्कूल
फोरम के चेयरमैन एवं प्लस-टू लेक्चरर फोरम के पूर्व अध्यक्ष अमर नाथ ठाकुर ने आरोप लगाया कि जिला कठुआ में कई ऐसे प्राइमरी स्कूल हैं जहां एक ही शिक्षक है। ऐसे में शिक्षक के छुट्टी पर रहने के दौरान विद्यार्थी पढ़ नहीं पाते। विद्यार्थियों का भविष्य खराब न हो, इसके लिए वह एक साल से विभाग से जंग लड़ रहे हैं। अब कलस्टर रिसोर्स को-ऑर्डिनेटर के पदों को भरने की बात चली है तो इससे जम्मू-कश्मीर का भविष्य ही संवरेगा। अभी भी जिला कठुआ में कई ऐसे स्कूल हैं जहां एक ही शिक्षक पढ़ा रहा है। इसको लेकर भी शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों को जल्द सूचित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-दिसंबर में पहाड़ी स्कूलों में छुट्टियां पड़ जाएंगी। बच्चों का पाठ्यक्रम समय से पूरा हो जाए, इसके लिए कलस्टर रिसोर्स को-ऑर्डिनेटर की भर्ती प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। बुधवार तक उक्त क्षेत्रों के सभी स्कूलों में रिक्त पड़े पदों को भरकर बच्चों को राहत दी जाएगी।
-प्रकाश लाल थापा, मुख्य शिक्षा अधिकारी, कठुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed