फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua news

Kathua News: 2 को लगा डेंगू का डंक, कुल संख्या 176 पहुंची

Sat, 30 Sep 2023 06:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sat, 30 Sep 2023 06:00 AM IST
विज्ञापन
kathua news
कठुआ । जिले में डेंगू मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी का दौर जारी है। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में 2 लोगों को डेंगू ग्रस्त पाया गया। इनमें दोनों मरीज शहरी क्षेत्रों के रहने वाले हैं। बता दें, जिले में डेंगू ने अब तक 176 लोगों को डंक लगाया है। हालांकि इनमें से 146 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और 30 का इलाज जारी है। बता दें, गत वर्ष जिले में डेंगू के ज्यादा मामले पाए जाने के बाद सक्रिय स्वास्थ्य विभाग इस वर्ष डेंगू के मामले आने से पहले ही जगह-जगह जागरूकता कार्यक्रम के साथ दवा का छिड़काव कर रहा है। वहीं इस वर्ष जिले 300 से ज्यादा तालाबों में डेंगू के लारवा खाने वाली प्रजाति की मछलियों को भी डेंगू की रोकथाम के लिए डाला था। लेकिन, इस सबके बावजूद डेंगू के मामलों में किसी तरह की कमी नहीं दिख रही। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश मगौत्रा ने बताया कि शुक्रवार को मलेरिया विंग की टीमों ने कठुआ के चक गंगा राम, तारानगर, लोअर टिल्ला और बिलावर में अभियान चलाकर लोगों को जागरुक किया और दवा का छिड़काव किया है। वहीं, नगर परिषद ने वार्ड 5 में फॉगिंग करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed