{"_id":"65172960695169d223032107","slug":"kathua-news-kathua-news-c-201-1-knt1007-3158-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: महिला कबड्डी में कठुआ की टीम ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: महिला कबड्डी में कठुआ की टीम ने मारी बाजी
Sat, 30 Sep 2023 04:30 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sat, 30 Sep 2023 04:30 AM IST
विज्ञापन
ऐरवां में एक दिवसीय कबड्डी टूर्नामेंट का किया गया आयोजन, लड़कों की कबड्डी में अखनूर की टीम ने दर्ज की जीत
संवाद न्यूज एजेंसी
नगरी। नगरी ब्लॉक के ऐरवां पंचायत में सरपंच मखनी देवी व उनकी टीम द्वारा एक दिवसीय कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन करवाया गया। इसमें जम्मू संभाग के अलग-अलग जिलों से 10 टीमों ने हिस्सा लिया। लड़कों का फाइनल मैच कठुआ व अखनूर की टीम के बीच खेला गया, जिसमें अखनूर की टीम विजेता रही। वहीं महिला कबड्डी में भी कठुआ और अखनूर की टीमें आमने-सामने रहीं, जिसमें कठुआ की टीम ने जीत का परचम लहराया।
इस दौरान मुख्य अतिथि डीडीसी नगरी संदीप मजोत्रा ने बताया कि सरपंच मखनी देवी और उनकी टीम सराहना के पात्र हैं, जिन्होंने बच्चों को खेलों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पंचायत स्तर पर ऐसी पहल की। इससे युवा पीढ़ी को आपसी भाईचारे व एकता की भावना उत्पन्न होगी और साथ ही नशे से दूर रहने के लिए भी प्रेरणा मिलेगी। वहीं उन्होंने बताया कि आयोजक कमेटी की तरफ से दोनों विजेता टीमों को 2100 - 2100 रुपये नकद राशि पुरस्कार के रूप में दी गयी। साथ ही रनर अप टीम को 1100- 1100 रुपये दिए गए। वहीं सरपंच मखनी देवी ने युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर पंचायत के पंच शमशेर चंद, यूसुफ खान, शशि कुमार व अन्य लोग मौजूद रहे।