{"_id":"65172a136d5c8f09d90a6db4","slug":"kathua-news-kathua-news-c-201-1-knt1007-3149-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: कच्चा घर हुआ क्षतिग्रस्त, परिवार वालों ने ली दूसरे के घर में शरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: कच्चा घर हुआ क्षतिग्रस्त, परिवार वालों ने ली दूसरे के घर में शरण
Sat, 30 Sep 2023 06:30 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sat, 30 Sep 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। भांजल भटवाल पंचायत में वीरवार दोपहर को एक कच्चा घर अचानक भरभरा कर गिर गया। गनीमत यह रही कि उस दौरान घर का कोई भी सदस्य घर में मौजूद नहीं था। पीड़िता विष्णो देवी ने बताया कि कई वर्ष पहले उसके पति का निधन हो गया था। इसके बाद वह अपने एक बेटे और अपनी बहू और दो पोतों के साथ अपने कच्चे घर में रहती थी। जब घर क्षतिग्रस्त हुआ तो वह लोग उधमपुर के एक अस्पताल में इलाज कराने आए थे।
पीड़िता ने बताया कि स्थानीय लोगों ने उसे घर के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी दी। स्थानीय लोगों ने ही घर के मलबे में दबे सारे सामान को बाहर निकाला कर पड़ोसी के घर में रखवाया। पीड़ित महिला ने बताया कि सरकार की ओर से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आज तक उन्हें पक्का घर बनाने के लिए सहायता नहीं मिली है। मौजूदा समय में उसके परिवार के सभी सदस्य अपने पड़ोसियों के घरों में शरण ली है। पीड़ित महिला ने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द क्षतिग्रस्त हुए कच्चे मकान के नुकसान का आकलन करके उसे सहायता राशि प्रदान की जाए। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जल्द से जल्द राशि जारी की जाए।