{"_id":"6508a5f1af5224864905f9f4","slug":"kathua-news-kathua-news-c-201-1-knt1007-2793-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: बिल्केश्वर महादेव मंदिर श्रद्धालुओं ने किए दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: बिल्केश्वर महादेव मंदिर श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
Tue, 19 Sep 2023 01:03 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Tue, 19 Sep 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। महीने के जेष्ठ सोमवार को बिलावर कस्बे में स्थित बिल्केश्वर महादेव मंदिर में कई इलाकों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने मंदिर में विराजमान भगवान भोलेनाथ की पिंडी पर जलाभिषेक किया। सोमवार सुबह चार बजे से मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ जुटना शुरू हो गई और सुबह 7 बजे के बाद लोगों को लंबी-लंबी कतारों में लगकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने पड़े। यह सिलसिला दोपहर एक बजे तक लगातार जारी रहा।
लोगों ने भगवान भोलेनाथ के चरणों में शीश नवाकर अपने-अपने परिवारों के सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान दिन भर पूरे कस्बे में चहल-पहल रही। बिल्केश्वर महादेव मंदिर सेवा समिति के प्रधान सुभाष चौधरी ने बताया कि महीने के हर जेष्ठ सोमवार को बिल्केश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित किए जाने वाले भंडारे का आयोजन भी किया गया। भंडारा सुबह 10 बजे आमजन के लिए खोल दिया गया जो दोपहर बाद तक जारी रहा। भंडारे में बिलावर, किशनपुर, देवल, सुकराला, बग्गन और अन्य कई इलाकों से आए सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण करके भगवान भोलेनाथ का गुणगान किया।