फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua news

Kathua News: जीएमसी में रोजाना पहुंच रहे आई फ्लू के 30 मरीज

Sun, 30 Jul 2023 01:06 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sun, 30 Jul 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
kathua news
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। कठुआ में कंजंक्टिजाइटिस यानि आई फ्लू के मरीजों में अचानक से बढ़ोतरी हो गई है। इस रोग की चपेट में आए 30 के करीब मरीज रोजाना जीएमसी कठुआ पहुंचे रहे हैं। हालात यह हैं कि पिछले एक सप्ताह में ही कठुआ व आसपास के इलाकों से 200 से अधिक आई फ्लू के मरीज मिल चुके हैं। वहीं, जीएमसी प्रबंधन की ओर से लोगों को इस रोग से बचने और इसकी चपेट में आने के बाद किन बातों का ध्यान रखना है, इसके बारे जागरूक किया जा रहा है।
जीएमसी के नेत्र रोग विशेषज्ञ और एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. प्रियंका सुदानी बताती हैं कि इन दिनों में बारिश के साथ उमस बढ़ती है। ऐसे में पसीना अधिक आता है। ऐसे में बैक्टीरिया अधिक पनपता है और गंदे हाथ बार-बार आखों को लगने से इंफेक्शन बढ़ता है और इसी से कंजंक्टिजाइटिस (आई फ्लू) की समस्या हो जाती है। बताया कि हर बार बारिश के सीजन में आई फ्लू के मामले आते हैं। लेकिन, इस बार मरीजों की संख्या पहले से कई गुणा अधिक हो चुकी है। पिछले वर्षों की बात करें तो इस सीजन में रोजाना 3 से 5 मरीज जांच के लिए आते थे। लेकिन, इस बार रोजाना 25 से 30 मरीज आ रहे हैं।
विज्ञापन

हर लाल आंख का मतलब आई फ्लू नहीं
डॉ. प्रियंका सुदानी का कहना है कि आंख लाल हुई तो इसका यह मतलब कतई नहीं है कि यह फ्लू ही है। इसके अलावा भी कई कारणों से आंख लाल हो सकती है। उनका कहना है कि इस फ्लू में लाल आंख, पलकों पर सूजन और आंखों में खुजली की समस्या हो सकती है। इसके अलावा आखों से पीले रंग का पानी निकलना, आंखों की ऊपर-नीचे की दोनों पलकों का आपस में चिपक जाना इस रोग की निशानी है। वहीं, बच्चों को इस रोग के बीच बुखार भी हो सकता है। ऐसे लक्षण दिखें तो नजदीकी सेहत संस्था में जाकर नेत्र रोग विशेषज्ञ की सलाह लें और अपनी मर्जी से कोई दवा या घरेलू नुस्खा ना अपनाया जाए। वहीं, रोग की पुष्टि होने के बाद आखों को मसलना नहीं चाहिए। आखों कोआई वाइप से साफ करना चाहिए, काला गहरा चश्मा लगाना चाहिए, कांटेक्ट लेंस का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इसके अलावा, सामूहिक स्नान या भीड़ भरी जगह नहीं जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आई फ्लू से बचने के उपाय
जीएमसी अस्पताल के प्रधानाचार्य डॉ. सुरिंदर अत्री का कहना है कि आई फ्लू के मरीज बढ़ रहे हैं। ऐसे में स्वस्थ लोगों को इससे बचाव के नुस्खे अपनाने चाहिए। डॉ. अत्री ने बताया कि हर व्यक्ति को समय-समस पर अपने हाथ साबुन और सेनिटाइजर से धोते रहना चाहिए। इसके अलावा, आंखों को साफ पानी से धोना चाहिए, संक्रमित व्यक्ति का तौलिया, रूमाल या बेडशीट इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। अपने आसपास सफाई रखें, भीड़ भरे इलाकों से दूरी बनानी चाहिए और स्वीमिंग पूल या धामिक आयोजन के दौरान सामूहिक स्नान से बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed