फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua news

Kathua News: रावी दरिया के स्टोन क्रशरों पर लगाई रोक को हटाने की मांग

Sat, 07 Oct 2023 06:30 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sat, 07 Oct 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
kathua news
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। रावी दरिया में क्रशरों को बंद कराए जाने के बाद बेरोजगार हुए ट्रैक्टर ट्राली यूनियन के सदस्यों ने प्रशासन से उनकी समस्या का जल्द समाधान किए जाने की मांग की है। शुक्रवार को डीसी कार्यालय पहुंचे यूनियन के सदस्यों ने प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा कि क्रशरों का काम बंद कराए जाने से जहां एक रूप और उनके सामने रोजगार की समस्या आ गई है। वहीं लोगों को भी अपने निर्माण कार्य के लिए बिल्डिंग मैटेरियल महंगे कामों पर खरीदना पड़ रहा है। लिहाजा इस मसले पर प्रशासन जल्द संज्ञान ले।


इस मौके पर यूनियन के प्रधान दीपक शर्मा ने बताया कि रावी दरिया स्थित स्टोन क्रशरों से पंजाब और देश के अन्य प्रदेशों में जाने वाले बिल्डिंग मैटेरियल का उन लोगों ने ही विरोध किया था। लेकिन प्रशासन ने जम्मू कश्मीर से बिल्डिंग मैटेरियल के बाहर जाने पर रोक लगाई जाने के बजाय दरिया में स्थित स्टोन क्रशरों को ही बंद करवा दिया है। इसके कारण करीब 2 महीने से 1 हजार से ज्यादा ट्रैक्टर-ट्राली चलाकर अपनी रोजी-रोटी कमाने वाले लोग बेरोजगार हो गए हैं। इसके अलावा निर्माण सामग्री न मिलने से कारण लोगों के घरों का काम भी बंद हो चुका है। वहीं अगर कोई उज्ज दरिया से निर्माण सामग्री मंगवाता भी है तो उसे वह काफी महंगे दामों पर खरीदना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अगर स्टोन क्रशरों को बंद किया गया है तो उसका खामियाजा सिर्फ स्थानीय लोग भुगत रहे हैं। जबकि बड़े निर्माण के लिए निरंतर खनन सामग्री का उपयोग चलता ही जा रहा है। चाहे वह एक्सप्रेस वे का निर्माण हो या अन्य कोई काम। उन्होंने प्रशासन से स्थानीय लोगों की समस्या को देखते हुए रवि दरिया के स्टोन क्रशरों को चलाए जाने की मांग की है। इस मौके पर मक्खन लाल, अशोक कुमार, नूर हुसैन, बंटी कुमार आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed