फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua news

Kathua News: क्षतिग्रस्त पुली के निर्माण से पूर्व वैकल्पिक मार्ग बनाने की मांग

Sun, 01 Oct 2023 06:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sun, 01 Oct 2023 06:00 AM IST
विज्ञापन
kathua news
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलावर। कटली सड़क के पहले किलोमीटर पर बनाई जाने वाली नई पुली के निर्माण कार्य का निरीक्षण शनिवार को पीएमजीएसवाई के अभियंता नूर अली ने किया। इस मौके पर मौजूद लोगों ने अधिकारी से मांग की कि जिस स्थान पर पुली का निर्माण किया जाना है, उसी स्थान के साथ सरकारी भूमि उपलब्ध है, जिस पर नई पुली का निर्माण किया जाए ताकि सड़क पर यातायात अवरुद्ध न हो।

इस अवसर पर मौजूद पंच सूराम सिंह, सुरजीत सिंह, पार्षद पुरानचंद ने अधिकारी से कहा कि नई पुली का निर्माण कार्य शुरू करने से दूर दराज इलाके की 60000 से अधिक आबादी का सड़क संपर्क लगभग एक महीने के लिए अन्य इलाकों से कट जाएगा। इससे लोगों को काफी परेशानियां उठानी पड़ेगी। उन्होंने मांग की कि क्षतिग्रस्त पुली के निर्माण से पहले आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग बनाया जाए। अधिकारी ने लोगों को आश्वासन दिया के समस्या को उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed