फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua news

Kathua News: बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी है स्वच्छता

Sun, 01 Oct 2023 07:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sun, 01 Oct 2023 07:00 AM IST
विज्ञापन
kathua news
स्वच्छता पखवाड़ा के तहत नुक्कड़ नाटक और रैली के माध्यम से लोगों को किया जागरूक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। स्वच्छता पखवाड़ा के तहत आयोजित कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने लोगों को नुक्कड़ नाटक, जागरूकता रैली और पौधरोपण के माध्यम से स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक किया। इस दौरान अतिथियों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता बेहतर स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। ऐसे में सभी को स्वच्छता अपनाना होगा और दूसरे लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करना होगा।

लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज आफ एजुकेशन राजबाग, हॉली प्रेजेंटेशन कॉन्वेंट स्कूल राजबाग एवं वन विभाग कठुआ की सहभागिता में जसरोटा स्थित काली माता मंदिर के परिसर में शुक्रवार को स्वच्छता पखवाड़ा के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के उपलक्ष्य में था। कॉलेज के प्रधानाचार्या डॉ. बृजबाला कोहली, स्कूल प्रधानाचार्या सीमा संब्याल, वन विभाग ब्लॉक अधिकारी शिव राम ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान हॉली प्रेजेंटेशन कॉन्वेंट स्कूल राजबाग के विद्यार्थियों ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता का महत्व बताया। वहीं लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज आफ एजुकेशन राजबाग के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों ने वन विभाग के कर्मचारियों के साथ मिलकर मंदिर परिसर में पौधे भी लगाए। इस मौके पर काॅलेज प्रशासक मंडल अध्यक्ष हरबंस सिंह ने कहा कि गांधी जी और शास्त्री जी ऐसी महान विभूति थे, जिनके लिए पद नहीं बल्कि देश का हित सर्वोपरि था। यह दोनों नेता एक ऐसे स्वतंत्रता सेनानी भी थे, जिन्होंने देश के प्रति अपनी एक अहम भूमिका निभाई। आगे उन्होंने कहा कि इनकी जयंती दिवस को पूरे भारतवर्ष में स्वच्छता दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। कार्यक्रम में वन विभाग के कर्मचारी तेज राम, सुरेश कुमार, रवि कुमार, धीरज, पंकज, बिट्टू राम नितिश रसोत्रा, प्रियंका शर्मा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed