फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua news

Kathua News: विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक से भ्रष्टाचार पर की चोट

Sun, 01 Oct 2023 06:30 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sun, 01 Oct 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
kathua news
महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में चलाई जा रही गतिविधियों का हुआ समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर राजकीय डिग्री कॉलेज में दो सप्ताह तक चलने वाली गतिविधियां संपन्न हो गई हैं। शनिवार को कॉलेज के स्मार्ट क्लासरूम में एक भव्य समापन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर कॉलेज के विद्यार्थियों ने श्री परशुराम जी चौक पर नुक्कड नाटक पेश करते हुए समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार पर तीखी चोट की। वहीं कॉलेज के भीतर आयोजित कार्यक्रम में ''सीखते समय कमाई'' के गांधीवादी सिद्धांत का पालन करते हुए प्रदर्शनी लगाई।

कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रधानाचार्य प्रो. सीमा मीर ने विशिष्ट अतिथि प्रो. (सेवानिवृत्त) सरूप चंदर के साथ पारंपरिक दीप जला कर किया। कार्यक्रम के दौरान अपने स्वागत भाषण में समिति की संयोजक प्रोफेसर शिवानी कोतवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कॉलेज और छात्रों के कल्याण के लिए प्रधानाचार्य द्वारा किए गए प्रयासों और शिक्षा के क्षेत्र में उनके और सम्मानित अतिथि द्वारा किए गए भारी योगदान की भी सराहना की। वहीं, कॉलेज की प्रधानाचार्य प्रो. सीमा मीर ने दो सप्ताह तक चलने वाले समारोह में छात्रों की सक्रिय और उत्साही भागीदारी के लिए उनकी सराहना की। उन्होंने छात्रों को गांधी जी के जीवन और शिक्षा के विभिन्न पहलुओं के बारे में याद दिलाया और उन्हें शांति, सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। समापन समारोह को सम्मानित अतिथि प्रोफेसर (सेवानिवृत्त) सरूप चंदर ने संबोधित करते हुए कहा कि आज की दुनिया में विभिन्न समस्याओं का हल निकालने के लिए गांधीवादी दर्शन को ही उपयोग करना होगा। उन्होंने स्वतंत्रता, समानता, बंधुत्व और न्याय के सिद्धांतों के बारे में भी जानकारी दी। इस मौके पर डॉ. शुभ कुमार, डॉ. चेतना गुप्ता, डॉ. अमिता दुआ, प्रो. माधवी मनोहर, डॉ. उपासना अंडोत्रा, प्रो. मनमोहन सिंह, डॉ. रचना, डॉ.सीमा देवी, डॉ. शमशेर सिंह, डॉ. पूनम, प्रो. कमलदीप सिंह, प्रो. ईशा वर्मा, डॉ. ईवा शर्मा, डॉ. निताशा बलोरिया और प्रो. राखी मल्होत्रा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed